फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil Gavaskar celebrating 50 years of Test Cricket, On this day, debut against west indies

गावस्कर के बेमिसाल 50 साल: रिकॉर्ड्स के लिटिल मास्टर, BCCI ने किया सम्मानित

Sat, 06 Mar 2021 12:24 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 06 Mar 2021 12:24 PM IST
सार

'लिटिल मास्टर' के नाम से मशहूर गावस्कर के आज टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के 50 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने 1987 में अपना आखिरी टेस्ट खेला था और उसके बाद से आज भी अलग-अलग भूमिकाओं में क्रिकेट से जुड़े हुए हैं। गावस्कर आज भी उतने ही जोशीले और ऊर्जावान हैं जितने उस समय थे। आज वे क्रिकेट के अपने अनुभवों और ज्ञान से विश्व क्रिकेट का मार्गदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Sunil Gavaskar celebrating 50 years of Test Cricket, On this day, debut against west indies
सुनील गावस्कर - फोटो : twitter@JayShah

विस्तार

सत्तर के दशक की शुरुआत में भारतीय क्रिकेट की तरफ से सुनील गावस्कर पहली बार मैदान में उतर रहे थे। देश की उम्मीदों के साथ दमदार खिलाड़ियों और टीमों से लोहा लेने के जज्बे के साथ वे अपने टेस्ट डेब्यू के लिए वेस्टइंडीज पहुंचे। यहां उन्होंने उस वक्त की खतरनाक कैरेबियाई टीम के खिलाफ 21 वर्ष की उम्र में डेब्यू किया और पहले ही मैच से छा गए। उन्होंने उस सीरीज में जबरदस्त बल्लेबाजी की पहली ही सीरीज में कीर्तिमान बना गए। उन्होंने दूसरे मैच में छह मार्च 1971 को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था और भारतीय क्रिकेट का बेशकीमती सितारा बन गए।  

विज्ञापन


'लिटिल मास्टर' के नाम से मशहूर गावस्कर के आज टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के 50 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने 1987 में अपना आखिरी टेस्ट खेला था और उसके बाद से आज भी अलग-अलग भूमिकाओं में क्रिकेट से जुड़े हुए हैं। गावस्कर आज भी उतने ही जोशीले और ऊर्जावान हैं जितने उस समय थे। आज वे क्रिकेट के अपने अनुभवों और ज्ञान से विश्व क्रिकेट का मार्गदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


71 वर्षीय गावस्कर इस वक्त उसी मोटेरा स्टेडियम में क्रिकेट कमेंटरी कर रहे हैं जहां उन्होंने टेस्ट में अपने 10,000 रन पूरे किए थे और इस आंकड़े को छूने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे 16 साल के टेस्ट करियर में उन्होंने 34 शतक और 45 अर्धशतक लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने किया सम्मानित:
भारतीय क्रिकेट के इस दिग्गज को बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने सम्मानित किया। भारत और इंग्लैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम (मोटेरा) में चल रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन की शुरुआत से पहले शाह ने गावस्कर को 50 वर्ष लिखी टीम इंडिया की टोपी दी और स्मृति चिन्ह दिया।  
 

बीसीसीआई ने ट्वीट कर लिखा, 'भारत के पूर्व कप्तान मिस्टर सुनील गावस्कर के टेस्ट डेब्यू के 50 साल पूरे होने का जश्न।'
 

गावस्कर के एतिहासिक रिकॉर्ड्स

Sunil Gavaskar celebrating 50 years of Test Cricket, On this day, debut against west indies
सुनील गावस्कर - फोटो : Amar Ujala

गावस्कर ने अपने टेस्ट करियर में कई उपलब्धियों को हासिल किया। उन्होंने अपनी पहली ही सीरीज में चार शतक और एक दोहरे शतक के साथ 774 रन बनाए। वे टेस्ट सीरीज में दो बार 700 से ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं और दिलचस्प यह है कि दोनों ही बार उन्होंने वेस्टइंडीज के  खिलाफ ही यह कारनामा किया। 

वे दोनों पारियों में तीन बार शतक जड़ने वाले भारत के इकलौते बल्लेबाज हैं। यही नहीं गावस्कर टेस्ट क्रिकेट की पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी पारी में 200+ रन बनाने वाले इकलौते क्रिकेटर हैं। 

लिटिल मास्टर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान 47 टेस्ट और 37 वनडे मुकाबलों में भारतीय टीम को कमान भी संभाली। वे 1983 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी रहे।

मेरे और हमारे हीरो

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर ने उन्हें बधाई दी और ट्वीट कर लिखा, 'मेरे आदर्श को समर्पित, आप मेरे हीरो हैं और हमेशा रहेंगे। आपने हमें गर्वान्वित किया है।



भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्वीट कर लिखा, 'सनी सर के 50 वर्ष, बधाई सर, पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद।'



पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने भी उन्हें अपना हीरो बताते हुए लिखा, 'मेरे हीरो, हमारे हीरो। सनी भाई के डेब्यू के 50 साल. भारतीय क्रिकेट के असली सुपरस्टार। तब से अब तक और हमेशा के लिए।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed