जिसकी गेंद पर युवराज ने जड़े थे 6 छक्के, वह बना इंग्लैंड का दूसरा सबसे सफल गेंदबाज!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ करियर का 384वां टेस्ट विकेट हासिल करते ही ब्रॉड दुनिया के महानतम ऑलराउंडर्स में से एक इयान बॉथम को पीछे छोड़ जेम्स एंडरसन के बाद इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज शेन डाउरिच ब्राड का 384वां टेस्ट शिकार बने। 1963 के बाद यह पहला मौका है जब इंग्लैंड के दो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी एक साथ खेल रहे हैं। एंडरसन के नाम अब 491 टेस्ट विकेट हो चुके हैं और वेस्टइंडीज के खिलाफ हेडिंगले में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में 500 टेस्ट विकेट हासिल करने वाले पहले इंग्लिश प्लेयर बन सकते हैं।
इंग्लैंड ने अपने पहले डे नाइट टेस्ट में वेस्टइंडीज को पहली पारी में 168 रन पर ढेर कर दिया। इस दौरान ब्रॉड ने 47 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इसके बाद फॉलो ऑन खेलने उतरी वेस्टइंडीज को इंग्लैंड के गेंदबाजों ने महज 137 रन पर ढेर कर दिया और इंग्लैंड ने पारी और 209 रन से टेस्ट अपने नाम कर लिया। दूसरी पारी में ब्रॉड ने 34 रन देकर 3 विकेट हासिल किया। ब्रॉड ने मैच में 81 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने एक ही दिन में वेस्टइंडीज के 19 विकेट चटकाने का कारनामा कर दिखाया।
इंग्लैंड का दूसरा सफलतम टेस्ट गेंदबाज बनते ही ब्रॉड को ट्विटर पर बधाई मिलने का तांता लग गया। इग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने ट्वीट कर कहा, तो स्टुअर्ट ब्रॉड को इयान बॉथमर जैसे महान खिलाड़ी को पीछे छोड़ना बेहतरीन है। मुझे गर्व है कि मैंने तुम्हें डेब्यू टेस्ट कैप सौंपी थी।
Huge congrats @StuartBroad8 ... Passing a legend like @BeefyBotham is remarkable ... Proud to say I gave you your debut cap ... #384
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) August 19, 2017
आईसीसी ने भी बॉड को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
767 Test wickets between them! @StuartBroad8 overtook his hero @BeefyBotham to become England's 2nd highest Test wicket taker! #ShotOfTheDay pic.twitter.com/toGLp798x1
— ICC (@ICC) August 19, 2017
इंग्लैंड का दूसरा सबसे सफल गेंदबाज बनने के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड ने इयान बॉथम के साथ इन्सटाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, सर इयान बॉथम, हीरो, प्रेरणा, लीजेंड। जेम्स एंडसन और आपके साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में शामिल होने पर मुझे गर्व महसूस हो रहा है।
A post shared by Stuart Broad (@stuartbroad8) on