फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Stranded West Indies and South Africa teams to leave India on Tuesday know details

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के कारण भारत में फंसीं विंडीज-द. अफ्रीका की टीमें, कब होंगी स्वदेश रवाना?

Mon, 09 Mar 2026 11:25 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 09 Mar 2026 11:25 PM IST
सार

टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद भारत में फंसी वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीमें आखिरकार मंगलवार को स्वदेश के लिए रवाना होंगी।

विज्ञापन
Stranded West Indies and South Africa teams to leave India on Tuesday know details
आईसीसी - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद भारत में फंसी वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीमें आखिरकार मंगलवार को स्वदेश के लिए रवाना होंगी। दोनों टीमों के लिए एक साझा चार्टर्ड फ्लाइट की व्यवस्था की गई है, जो मंगलवार दोपहर 2:30 बजे कोलकाता से जोहानिसबर्ग के लिए उड़ान भरेगी। जोहानिसबर्ग पहुंचने के बाद वेस्टइंडीज की टीम आगे एंटीगुआ के लिए रवाना होगी। मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया के कई हवाई क्षेत्रों के बंद होने से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ा था, जिसके चलते दोनों टीमें पिछले कुछ दिनों से भारत में फंसी हुई थीं।
विज्ञापन

वर्तमान में भारत में वेस्टइंडीज के 12 खिलाड़ी और 10 सपोर्ट स्टाफ मौजूद हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के 12 खिलाड़ी और दो सपोर्ट स्टाफ अभी भी यहां हैं। इस बीच वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी के आज रात सिंगापुर के रास्ते रवाना होने की उम्मीद है, जबकि तीन अन्य खिलाड़ी अलग मार्ग से जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज, जॉर्ज लिंडे और जेसन स्मिथ पहले ही न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो चुके हैं, जहां 15 मार्च से शुरू होने वाली पांच टी20 मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में वे हिस्सा लेंगे। वेस्टइंडीज की टीम एक मार्च को भारत के खिलाफ सुपर-8 मुकाबला हारने के बाद से कोलकाता में रुकी हुई थी, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम 4 मार्च को ईडन गार्डेन्स में न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल हारने के बाद भारत से रवाना नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed