फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   stop trying to convince bangladesh to tour pakistan says shahid afridi

पीसीबी बांग्लादेश को मनाना बंद करें: आफरीदी

Thu, 31 Jan 2013 08:46 PM IST
कराची/एजेंसी
कराची/एजेंसी Updated Thu, 31 Jan 2013 08:46 PM IST
विज्ञापन
stop trying to convince bangladesh to tour pakistan says shahid afridi

पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी का मानना है कि मौजूदा हालात में कोई अंतरराष्ट्रीय टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। उन्होंने पीसीबी से कहा कि बांग्लादेश जैसी कमजोर टीम को पाकिस्तान दौरे के लिए मनाना बंद करे। आफरीदी ने यह बात एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह समझते हैं कि बोर्ड पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली के लिए ईमानदार प्रयास कर रहा है लेकिन उन्होंने कहा कि बांग्लादेश जैसी टीमों के पीछे भागने का कोई मतलब नहीं है। बोर्ड को देश में हालात के सुधरने का इंतजार करना चाहिए। हालात बेहतर होंगे तो सभी टीमें पाकिस्तान आना चाहेंगी। आफरीदी ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलने के लिए चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव ठुकरा चुके हैं।  
विज्ञापन


चोटिल तौफिक टेस्ट सीरीज से बाहर
ओपनर तौफिक उमर चोट की वजह से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेल सकेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बृहस्पतिवार को इस बाबत जानकारी दी। पीसीबी ने कहा कि तौफिक की जगह ओपनर इमरान फहरत जगह लेंगे। पहला टेस्ट शुक्रवार से जोहानिसबर्ग में शुरू हो रहा है। तौफिक की चोट गंभीर है और एमआरआई स्कैन के बाद डॉक्टरों ने उन्हें तीन से चार सप्ताह आराम की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed