फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Stokes Finished Last In The Virtual F1 Race

वर्चुअल एफवन रेस में फिसली स्टोक्स की कार, रहे आखिरी स्थान पर

Tue, 07 Apr 2020 07:44 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 07 Apr 2020 07:44 AM IST
विज्ञापन
Stokes Finished Last In The Virtual F1 Race
बेन स्टोक्स - फोटो : ट्विटर

कोरोना वायरस के कारण खेल गतिविधियां ठप पड़ने से वर्चुअल खेलों में हाथ आजमा रहे इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का फार्मूला वन ग्रां प्री रेसिंग में पदार्पण अनुकूल नहीं रहा और वह 19 खिलाड़ियों के बीच आखिरी स्थान पर रहे। 

विज्ञापन


पांच अप्रैल को हुई इस रेस में फार्मूला वन के कई पूर्व और वर्तमान ड्राइवरों ने भी हिस्सा लिया था। फेरारी के ड्राइवर चार्ल्स लेकलर ने यह आभासी रेस जीती। आईसीसी की रिपोर्ट के अनुसार स्टोक्स रेडबुल के ड्राइवर के रूप में उतरे और 19 कारों के बीच उनकी कार ने 16वें स्थान से शुरुआत की।
विज्ञापन


लेकिन शुरू में ही उनकी कार फिसलकर ट्रैक से बाहर चली गई जिससे वह अंतिम स्थान पर चले गए और इसमें सुधार नहीं कर पाए। स्टोक्स ने बाद में ट्विटर पर मजाकिया अंदाज में कहा कि भाग लेना मायने रखता है। यही बात मैं हमेशा अपने बच्चों को बताता हूं। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा कि वह इस गेम के आदी हैं और स्टोक्स उन्हें अगली बार अपना जोड़ीदार बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed