फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Steve Waugh gave advice to newest IPL batting sensation Vaibhav Suryavanshi to focus on control

IPL 2025: स्टीव वॉ ने वैभव सूर्यवंशी को दी खास सलाह, इस युवा बल्लेबाज से नियंत्रण पर ध्यान केंद्रित करने कहा

Tue, 27 May 2025 03:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 27 May 2025 03:53 PM IST
सार

 वैभव की टीम भले ही इस सीजन प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी, लेकिन वैभव के लिए यह सत्र यादगार रहा। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर स्टीव वॉ भी वैभव के कायल हो गए हैं, लेकिन उन्होंने इस युवा बल्लेबाज को नियंत्रण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
Steve Waugh gave advice to newest IPL batting sensation Vaibhav Suryavanshi to focus on control
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : PTI

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। वैभव आईपीएल खेलने वाले सबसे युवा बल्लेबाज हैं और उन्होंने अपने पहले ही सत्र में धमाल मचा दिया। वैभव की टीम भले ही इस सीजन प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी, लेकिन वैभव के लिए यह सत्र यादगार रहा। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर स्टीव वॉ भी वैभव के कायल हो गए हैं, लेकिन उन्होंने इस युवा बल्लेबाज को नियंत्रण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा है। 
विज्ञापन

गुजरात के खिलाफ लगाया था शतक 
राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंद में शतक जमाया था जो टूर्नामेंट में किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे तेज शतक है। वैभव का चयन भारत की अंडर-19 टीम में भी हुआ है। वैभव को राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन की अनुपस्थिति में मौका मिला था और वह इसे भुनाने में सफल रहे थे। वॉ नियमित रूप से आईपीएल नहीं देखते हैं लेकिन उन्होंने सूर्यवंशी को शानदार खिलाड़ी बताते हुए कहा कि उसे अपने पैर जमीन पर रखने होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉ ने वैभव को सराहा
उन्होंने कहा, 14 साल की उम्र में उस पर कोई दबाव नहीं है। वह पूरी आजादी के साथ खेल रहा है जिसे देखकर अच्छा लगा। मुझे लगता है कि उसके सामने चुनौती नियंत्रण बनाए रखने की होगी। क्या वह इसी उत्साह से खेल सकेगा, इसी आजादी से बल्लेबाजी करेगा ? यह एक चुनौती होगी। वैभव के पास कौशल है और वह मानसिक रूप से मजबूत है। आप चाहते हैं कि उसके जैसा बल्लेबाज कामयाब हो। क्रिकेट के लिए यह शानदार कहानी है। मैं आईपीएल ज्यादा नहीं देखता लेकिन इस तरह का कोई खिलाड़ी आता है तो देखने का मन करता है।
विज्ञापन

वॉ बोले- किसी से नहीं कर सकते सचिन की तुलना 
भारत में हर नए बल्लेबाजी स्टार की तुलना सचिन तेंदुलकर से की जाती है, लेकिन वॉ ने कहा कि वैभव या किसी की भी तुलना उनसे नहीं होनी चाहिए क्योंकि तेंदुलकर जैसी प्रतिभा बार बार नहीं आती। वॉ ने कहा, मुझे नहीं लगता कि सचिन तेंदुलकर से किसी की भी तुलना हो सकती है। ऑस्ट्रेलिया में आकर पर्थ में शतक जड़ना जो दुनिया की सबसे कठिन पिचों में से है और जहां अधिकांश खिलाड़ी जूझते नजर आते हैं, ये हैरानी भरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed