{"_id":"5d70f8098ebc3e93a230b842","slug":"steve-smith-scored-26th-test-ton-overtakes-virat-kohli-in-test-cricket-for-most-centuries","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो दिन के अंदर स्टीव स्मिथ ने दो बार विराट को पछाड़ा, रैंकिंग के बाद अब शतकों के मामले में निकले आगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दो दिन के अंदर स्टीव स्मिथ ने दो बार विराट को पछाड़ा, रैंकिंग के बाद अब शतकों के मामले में निकले आगे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 05 Sep 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
स्टीव स्मिथ
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के लिए एशेज सीरीज यादगार साबित हो रही है। डेढ़ साल के बैन के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले स्टीव स्मिथ ने सीरीज की शुरुआत के बाद से अब तक जबरदस्त बल्लेबाजी की है और इंग्लैंड के गेंदबाजों पर अपना दबदबा कायम रखा है।
2 of 5
विराट कोहली और स्टीव स्मिथ
- फोटो : ESPN
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने के बाद दूसरे टेस्ट में अर्धशतक लगाने वाले स्मिथ दो दिन पहले ही आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में विराट को पीछे छोड़ पहले स्थान पर काबिज हुए थे।
3 of 5
स्टीव स्मिथ
- फोटो : social media
चोट के बाद इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में वापसी कर रहे स्मिथ ने अपना जोरदार फॉर्म जारी रखते हुए करियर का 26वां टेस्ट शतक जड़ दिया है और विराट से आगे निकल गए। इसी के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी वो तीन शतकों के साथ फिलहाल सबसे आगे हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्टीव स्मिथ
- फोटो : social media
स्मिथ ने करियर के अपने 67वें टेस्ट में ही 26वां शतक लगा दिया है। इस दौरान उनका औसत भी सर डॉन ब्रेडमैन के बाद सबसे बेहतर है। उन्होंने 64 से अधिक के औसत से रन बनाए हैं। स्मिथ ने शतकों के मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज सर गैरी सोबर्स के 26 टेस्ट शतकों की बराबरी भी कर ली है।
विज्ञापन
5 of 5
स्टीव स्मिथ
- फोटो : सोशल मीडिया
ये स्मिथ का इस सीरीज का तीसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने पहले टेस्ट में 144 और 142 रन बनाए थे वहीं दूसरे टेस्ट की पहली पारी में वे 92 रन बनाकर आउट हो गए थे और फिर चोटिल होने की वजह से दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे। इसके बाद स्मिथ को तीसरे टेस्ट में आराम दे दिया गया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।