फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शतक जड़ हूटिंग को किया खामोश, मैच के बाद कहा- मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता

Sun, 26 May 2019 09:35 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 26 May 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
steve smith says fans reaction did not matter for me after world cup warm up match
स्मिथ - फोटो : social media

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को इंग्लैंड के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में दर्शकों की हूटिंग का सामना करना पड़ा लेकिन इस बल्लेबाज ने हूटिंग का जवाब शतक से दिया और कहा मुझ इससे को फर्क नहीं पड़ता। स्मिथ ने गेंद से छेड़छाड़ के मामले में एक साल का प्रतिबंध लगने के बाद पहली बार इंग्लैंड की सरजमीं पर कोई मैच खेला जिसमें उन्होंने 116 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। 



x

steve smith says fans reaction did not matter for me after world cup warm up match
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media

स्मिथ और उनकी तरह एक साल का प्रतिबंध झेलने वाले डेविड वॉर्नर जब बल्लेबाजी के लिए आए और जब आउट होकर वापस लौटे तो दर्शकों ने उनकी खूब हूटिंग की। स्मिथ जब अर्धशतक और शतक तक पहुंचे, तब भी उन्हें दर्शकों की फब्तियां सहनी पड़ी। 
 

steve smith says fans reaction did not matter for me after world cup warm up match
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media

29 वर्षीय स्मिथ ने मैच के बाद कहा, 'हर कोई अपने विचार रखने और किसी व्यक्ति के साथ कैसा व्यवहार करना चाहते हैं, इसके लिए स्वतंत्र है। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं इससे परेशान नहीं हूं। मैं इस पर ध्यान नहीं देता। जब मैं क्रीज पर था, तब मैंने इस पर ध्यान नहीं दिया कि दर्शक क्या कह रहे हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
steve smith says fans reaction did not matter for me after world cup warm up match
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media

स्मिथ ने कहा कि उनका और वॉर्नर का उनके साथियों ने वापसी पर तहेदिल से स्वागत किया। उन्होंने कहा, 'यह ऐसा है जैसे हम टीम से बाहर ही नहीं हुए थे। मैं जानता हूं कि मुझे बालकनी से मेरे साथियों का समर्थन मिल रहा था और मेरे लिए यह सबसे अधिक अहम है।' 

विज्ञापन
steve smith says fans reaction did not matter for me after world cup warm up match
स्मिथ - फोटो : social media

उन्होंने कहा, 'अगर मैं उन्हें और ऑस्ट्रेलियाई लोगों को गौरवान्वित कर सकता हूं तो यही मेरा काम है।' अपनी फॉर्म के बारे में उन्होंने कहा, 'मैं इसको बहुत अधिक तवज्जो नहीं देता। यह केवल अभ्यास मैच है। उम्मीद है कि असली मैचों में भी मेरी यही फॉर्म रहेगी लेकिन मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। जब भी आप ऑस्ट्रेलिया के लिए शतक बनाते हो तो यह वास्तविक सम्मान होता है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed