फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Steve Smith joins Don Bradman in elite club with 10th 50 plus score in MCG Tests during Border-Gavaskar Trophy

IND vs AUS: स्टीव स्मिथ ने एमसीजी पर 10वीं बार बनाया 50+ स्कोर, डॉन ब्रैडमैन की खास सूची में हुए शामिल

Thu, 26 Dec 2024 01:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 26 Dec 2024 01:47 PM IST
सार

स्मिथ के अलावा ग्रेग चैपल, ब्रैडमैन और रिकी पोंटिंग ने भी एमसीजी पर 10 या इससे अधिक बार 50+ स्कोर किया है। चैपल इस सूची में शीर्ष पर हैं जिन्होंने 17 टेस्ट मैचों में एमसीजी पर 13 50+ स्कोर बनाया है।

विज्ञापन
Steve Smith joins Don Bradman in elite club with 10th 50 plus score in MCG Tests during Border-Gavaskar Trophy
स्टीव स्मिथ - फोटो : cricket.com.au twitter

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के पहले दिन अर्धशतकीय पारी खेली और ब्रिसबेन टेस्ट की फॉर्म में मेलबर्न में भी बरकरार रखा। स्मिथ इसके साथ ही डॉन ब्रैडमैन की एलीट सूची में शामिल हो गए हैं। दरअसल, स्मिथ का मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर यह 10वां 50+ स्कोर है और वह इस मैदान पर सबसे ज्यादा बार 50 या इससे अधिक का स्कोर बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। 
विज्ञापन

स्मिथ के अलावा ग्रेग चैपल, ब्रैडमैन और रिकी पोंटिंग ने भी एमसीजी पर 10 या इससे अधिक बार 50+ स्कोर किया है। चैपल इस सूची में शीर्ष पर हैं जिन्होंने 17 टेस्ट मैचों में एमसीजी पर 13 50+ स्कोर बनाया है। ब्रैडमैन और पोंटिंग क्रमशः 12 और 11 50+ स्कोर के साथ सूची में दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, स्मिथ चौथे स्थान पर हैं। स्मिथ ने बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन 71 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मिथ 10000 टेस्ट रन बनाने के करीब
स्मिथ इस टेस्ट के दौरान एक और उपलब्धि अपने नाम हासिल कर सकते हैं। वह 10000 टेस्ट रन बनाने के करीब हैं और अगर स्मिथ ऐसा करने में सफल रहे तो वह ऑस्ट्रेलिया के चौथे ऐसे बल्लेबाज होंगे जिन्होंने टेस्ट में 10000 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए ऐसा अब तक पोंटिंग, एलन बॉर्डर और स्टीव वॉ ने ही किया है। स्मिथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले दो मैचों में प्रभावित नहीं कर सके थे, लेकिन उन्होंने ब्रिसबेन में खेले गए तीसरे टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ा था और वापसी करने में सफल रहे थे। 
विज्ञापन

मैच का हाल
मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में छह विकेट गंवाकर 311 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 68 रन और कप्तान पैट कमिंस आठ रन बनाकर नाबाद हैं। पहले दिन बराबरी की टक्कर रही। जहां पहला सत्र ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। वहीं, दूसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मजबूत प्रतिद्वंद्विता दिखी। तीसरे सत्र में भारत पूरी तरह से हावी रहा। इस मैच के लिए दोनों टीमों में एक-एक बदलाव हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड और भारत ने शुभमन गिल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed