{"_id":"5d4478788ebc3e6cff02ded5","slug":"steve-smith-father-happy-with-sons-hundred-in-ashes-first-test-after-returning-from-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब बैन लगा था तब स्टीव स्मिथ के पिता ने उनका किटबैग फेंक दिया था, अब शतक के बाद हुए भावुक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जब बैन लगा था तब स्टीव स्मिथ के पिता ने उनका किटबैग फेंक दिया था, अब शतक के बाद हुए भावुक
Fri, 02 Aug 2019 11:22 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 02 Aug 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेंद से छेड़खानी प्रकरण में पिछले साल जब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ पर एक साल का बैन लगाया था तो उनके पिता पीटर स्मिथ ने अपने बेटे का किट बैग ही उठाकर फेंक दिया था। तब स्मिथ के किटबैग को कार से निकालकर गैराज में फेंकते हुए स्मिथ ने कहा था कि स्मिथ ठीक हैं, वह वापसी करेंगे।
विज्ञापन
दरअसल पहले एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सैंडपेपर विवाद के दोषी वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और बैनक्रॉफ्ट को मौका दिया और इंग्लैंड के दर्शकों ने उन्हें खूब चिढ़ाया। बावजूद इसके स्मिथ ने 144 रन की शानदार शतकीय पारी के साथ वापसी की। स्मिथ ने कहा कि स्टीव काफी दबाव में खेले अगर यह उनकी श्रेष्ठ पारी नहीं भी थी तो भी वह अपनी श्रेष्ठ पारी के नजदीक हैं। इस वापसी के लिए स्टीव ने कड़ी मेहनत की है।
विज्ञापन
गुरुवार को शुरू हुए पहले टेस्ट में एक समय ऑस्ट्रेलियाई टीम की हालत बुरी थी और उसने अपने 8 विकेट मात्र 122 रन पर ही गंवा दिए थे। लेकिन 16 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे स्टीव स्मिथ ने महत्वपूर्ण और जुझारू पारी खेलते हुए 219 गेंदों में 144 रन बनाए और टीम को एक सम्मानजक स्कोर तक पहुंचाने में सफल रहे।
विज्ञापन