फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Steve Smith comes nowhere close to virat kohli says Kevin Pietersen on instagram chat

'कोहली के आसपास भी नहीं स्मिथ, सचिन से भी बेहतर हैं विराट'

Sun, 17 May 2020 06:59 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 17 May 2020 06:59 AM IST
विज्ञापन
Steve Smith comes nowhere close to virat kohli says Kevin Pietersen on instagram chat
विराट कोहली और स्टीव स्मिथ - फोटो : ESPN

इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन ने कहा कि विराट कोहली के ‘अविश्वसनीय आंकड़ों’ के सामने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ कहीं नहीं ठहरते। उन्होंने कहा कि रनों का पीछा करने के मामले में भारतीय कप्तान ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को भी पछाड़ दिया है।

विज्ञापन


मौजूदा समय में स्मिथ और कोहली दुनिया के शीर्ष बल्लेबाज हैं लेकिन पीटरसन के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया का यह पूर्व कप्तान कोहली के आस-पास नहीं हैं। पीटरसन ने जिंबाब्वे के पूर्व क्रिकेटर पॉमी एमबांग्वा के साथ इंस्टाग्राम लाइव चैट में कहा, ‘कोहली शानदार है। रनों का पीछा करते समय उनका रिकॉर्ड गजब का है। लगातार इतने दबाव में होते हुए भी वह भारत को मैच जिताते हैं।’
विज्ञापन


कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 70 शतक लगाए हैं और तीनों प्रारूपों में उनका औसत 50 से अधिक है। स्मिथ का टेस्ट में औसत कोहली से बेहतर है। स्मिथ ने 73 मैचों में 62.74 की औसत से 7227 रन बनाए हैं। कोहली के नाम 86 टेस्ट में 7240 रन हैं और उनका औसत 53.62 का है। एकदिवसीय में भारतीय खिलाड़ी का औसत 59.33 और टी-20 में 50.80 का है। स्मिथ का एकदिवसीय और टी-20 में क्रमश: 42.46 और 29.60 का औसत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने में सचिन से भी आगे :
जब एमबांग्वा ने पीटरसन से कोहली और तेंदुलकर में से किसी एक को चुनने को कहा तो इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘मैं फिर से कोहली का नाम लूंगा, रनों का पीछा करने में वह लाजवाब हैं। ऐसे में उसका औसत 80 का है और उन्होंने ज्यादातर शतकीय पारी रनों का पीछा करते हुए खेला है। पीटरसन ने कहा, ‘वह लगातार भारत के लिए मैच जीतते हैं। रनों का पीछा करने में उनका आंकड़ा और बेहतर हो रहा है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed