{"_id":"5d9b5a708ebc3e01702d1d0a","slug":"steve-smith-and-david-warner-to-represent-new-south-wales-in-sheffield-shield","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मिथ और वॉर्नर दो साल बाद खेलेंगे शैफील्ड शील्ड मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्मिथ और वॉर्नर दो साल बाद खेलेंगे शैफील्ड शील्ड मैच
Mon, 07 Oct 2019 09:02 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 07 Oct 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर लगभग दो साल बाद अपना पहला घरेलू शैफील्ड शील्ड मैच खेलेंगे। ये दोनों बल्लेबाज गुरुवार को न्यू साउथ वेल्स की तरफ से क्वींसलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे। दोनों खिलाड़ियों ने नवंबर 2017 के बाद शैफील्ड शील्ड का चार दिवसीय मैच नहीं खेला है।
विज्ञापन
2017 में भी स्मिथ और वॉर्नर न्यू साउथ वेल्स की तरफ से ही क्वींसलैंड के खिलाफ मैदान में उतरे थे। स्मिथ और वॉर्नर को मार्च 2018 में दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ करने के मामले के बाद एक साल का प्रतिबंध झेलना पड़ा था।
विज्ञापन
इन दोनों को ऑस्ट्रेलिया के अपने साथी मिशेल स्टार्क के साथ सोमवार को 2019-20 सत्र के पहले दौर के मैचों में खेलने के लिए चुना गया है। स्मिथ और वॉर्नर ने इंग्लैंड में अगस्त-सितंबर में एशेज सीरीज के दौरान टेस्ट क्रिकेट में वापसी की थी। इस सीरीज में स्मिथ ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 774 रन बनाए थे, जबकि डेविड वॉर्नर केवल 95 रन बना पाए थे।
विज्ञापन