कोरोनाः विराट ने कहा- सावधानी ही बचने का सबसे अच्छा तरीका, लक्ष्मण और रोनाल्डो ने भी दिया संदेश
देश में कोरोना वायरस के मामले को देखते हुए टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने लोगों से जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है। विराट ने ट्वीट कर कहा कि मजबूत रहें और कोविड-19 से निपटने के लिए एहतियात बरतें। सुरक्षित रहने के साथ ही सावधान रहें और यह याद रखें कि इलाज से बेहतर रोकथाम है। सबका ख्याल रखें। देश में अब तक इस वायरस के कारण दो लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं, 80 से ज्यादा लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
Let's stay strong and fight the #COVID19 outbreak by taking all precautionary measures. Stay safe, be vigilant and most importantly remember, prevention is better than cure. Please take care everyone.
— Virat Kohli (@imVkohli) March 14, 2020विज्ञापन
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएल लक्ष्मण ने भी ट्वीट कर आवश्यक सावधानी बरतने का अनुरोध किया है। वीवीएस ने कहा कि जो दूर रहेगा है वह बाकी को बचा सकता है। आवश्यक सावधानी बरतने और जिम्मेदार होने के लिए सभी से अनुरोध है। हम सब मिलकर इसे जल्द दूर कर सकते हैं।
One who stays away can save the rest. Requesting everyone to take the necessary precautions & be responsible. If you have symptoms, please get yourself tested. If you have tested positive please be in isolation and help prevent others. Together we can overcome this soon #COVID19 pic.twitter.com/uFnoWFMqyV
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) March 14, 2020
रोनाल्डो ने भी की अपील
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर सावधानी बरतने को कहा है। रोनाल्डो के कल्ब जुवेंटस से खेलने वाले फुटबॉलर डेनियल रुगानी कोरोना की चपेट में आ गए। हालाकि, क्लब ने जानकारी देते हुए कहा कि रुगानी की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है मगर खबराने की कोई बात नहीं है।
रोनाल्डो ने कहा कि दुनिया बेहद मुश्किल वक्त से गुजर रही है। हम सभी को काफी देखभाल और ध्यान देने की जरुरत है। मैं आपसे एक फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में नहीं बल्कि एक बेटे, पिता और एक फिक्रमंद इंसान के तौर पर मौजूदा हालात पर बात कर रहा हूं जिससे दुनिया प्रभावित है। वर्तमान स्थिति को संभालने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम सभी डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) और देश की सराकारों की सलाह का पालन करें।
रोनल्डो ने आगे लिखा कि मानव जीवन की रक्षा किसी भी अन्य हित से ऊपर होनी चाहिए। मैं अपने विचारों उन सभी लोगों तक पहुंचाना चाहता हूं, जिन्होंने अपने किसी करीबी को खो दिया है। मैं उन लोगों के साथ हूं जो जो इस वायरस से लड़ रहे हैं।
कोरोना वायरस प्रकोप पूरे विश्व में जारी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। वायरस का असर खेल जगत पर भी पड़ रहा है। कई टूर्नामेंट रद्द कर दिए गए हैं जबकि कुछ टूर्नामेंट का आयोजन खाली स्टेडियम में करवाया जा रहा है। खिलाड़ियों को सतर्क रहने और सावधानी बरतनें की सलाह दी जा रही है।
For information: https://t.co/rbDpMTcs6s pic.twitter.com/jWzDZX0GJK
— Cristiano Ronaldo (@Cristiano) March 13, 2020