{"_id":"36e95eca-6d38-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"stage-set-for-ipl-6-players-auction","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल-6 नीलामी: 194 करोड़ रुपये की लगेगी बोली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल-6 नीलामी: 194 करोड़ रुपये की लगेगी बोली
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 02 Feb 2013 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-6 का आगाज 3 अप्रैल से होना है। इस बहुचर्चित लीग को फ्यूचर टूर प्रोग्राम में भी शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में दुनिया के उम्दा क्रिकेटरों को मालामाल होने और खुद को आजमाने का वक्त आ गया है। खिलाड़ियों की नीलामी रविवार को होनी है और इस धमाचौकड़ी के लिए 9 फ्रेंचाइजी टीमें उम्दा खिलाड़ियों को खुद से जोड़ने के लिए कमर कस ली है।
विज्ञापन
किसी को आलराउंडर की दरकार है तो किसी को स्पिनर, पेसर, उम्दा हिटर और तो किसी को विस्फोटक ओपनर। ऐसे में सभी अपनी पूंजी उपलब्धता के अनुसार खिलाड़ियों की खरीददारी करेंगे। इन टीमों में सबसे ज्यादा पूंजी तकरीबन 40.94 करोड़ रुपये इस समय राजस्थान रॉयल्स के पास है जबकि सबसे कम पूंजी 7.52 करोड़ रुपये दिल्ली डेयरडेविल्स के पास है। नीलामी में सबसे ज्यादा बेसप्राइज वाले माइकल क्लार्क और रिकी पोंटिंग पर रहेंगी निगाहें।
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स
पूंजी उपलब्ध (सभी टीमों से सबसे ज्यादा): 7.70 मिलियन डॉलर (40.94 करोड़ रुपये)
दरकार : उम्दा पेसर और हिटर
च्वाइस उपलब्ध: वेरोन फिलैंडर (1 लाख डॉलर), माइकल क्लार्क (4 लाख डॉलर), एरोन फिंच (2 लाख डॉलर), डरेन ब्रावो (1 लाख डॉलर), डग बोलिंगर (2 लाख डॉलर), आरपी सिंह (2 लाख डॉलर)
विज्ञापन
सनराइजेज हैदराबाद
पूंजी उपलब्ध: 7 मिलियन डॉलर (37.23 करोड़ रुपये)
दरकार: स्पिनर, पेसर और मध्यक्रम बल्लेबाज
च्वाइस उपलब्ध : जोहान बोथा (3 लाख डॉलर), रंगाना हेराथ (1 लाख डॉलर), अजंता मेंडिस (50 हजार डॉलर), मैट प्रायर (2 लाख डॉलर), कैलुम फर्गुसन (1 लाख डॉलर)
किंग्स इलेवन पंजाब
पूंजी उपलब्ध: 6.87 मिलियन डॉलर (36.54 करोड़ रुपये)
दरकार: पेसर और विकेटकीपर
च्वाइस उपलब्ध: वेरोन फिलैंडर (1 लाख डॉलर), आरपी सिंह (1 लाख डॉलर), फिडेल एडवर्ड्स (1 लाख डॉलर), जयदेव उनादकट (1 लाख डॉलर), मैट प्रायर (2 लाख डॉलर), मैथ्यू वेड (2 लाख डॉलर)
पुणे वारियर्स
पूंजी उपलब्ध: 3.3 मिलियन डॉलर (17.56 करोड़ रुपये)
दरकार: विस्फोटक बल्लेबाज
च्वाइस उपलब्ध : माइकल क्लार्क (4 लाख डॉलर), हर्शेल गिब्स (2 लाख डॉलर), डरेन ब्रावो (1 लाख डॉलर), किरोन पॉवेल (50 हजार डॉलर), रिकी पोंटिंग (4 लाख डॉलर), स्कॉट स्टायरिस (1 लाख डॉलर)
चेन्नई सुपर किंग्स
पूंजी उपलब्ध: 3.13 मिलियन डॉलर (16.64 करोड़ रुपये)
दरकार: स्थानीय गेंदबाज
च्वाइस उपलब्ध: आरपी सिंह (1 लाख डॉलर), जयदेव उनादकट (1 लाख डॉलर)
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर
पूंजी उपलब्ध: 2.52 मिलियन डॉलर (13.42 करोड़ रुपये)
दरकार: मध्यक्रम बल्लेबाज और स्पिनर
च्वाइस उपलब्ध: अजंता मेंडिस (50 हजार डॉलर), सुरज रामदीव (50 हजार डॉलर), स्कॉट स्टायरिस (1 लाख डॉलर), नाथन मैककुलम (1 लाख डॉलर)
मुंबई इंडियंस
पूंजी उपलब्ध: 2.34 मिलियन डॉलर (12.44 करोड़ रुपये)
दरकार: विस्फोटक ओपनर
च्वाइस उपलब्ध: अभिषेक नायर (1 लाख डॉलर), जेसी राइडर (1 लाख डॉलर), फिलिप ह्यूज (1 लाख डॉलर), क्विनटन डी काक (20 हजार डॉलर), एडम वोग्स (1 लाख डॉलर), ग्लेन मैक्सवेल (2 लाख डॉलर)
कोलकाता नाइटराइडर्स
पूंजी उपलब्ध: 2.18 मिलियन डॉलर (11.60 करोड़ रुपये)
दरकार: आलराउंडर
च्वाइस उपलब्ध: वेरोन फिलैंडर (1 लाख डॉलर), डरेन सैमी (1 लाख डॉलर), थिषारा परेरा (50 हजार डॉलर), रवि रामपाल (50 हजार डॉलर)
दिल्ली डेयरडेविल्स
पूंजी उपलब्ध: 1.41 मिलियन डॉलर (7.52 करोड़ रुपये)
दरकार: पेसर
च्वाइस उपलब्ध: मार्टिन गुप्टिल (1 लाख डॉलर), केविन ओ ब्राइन (50 हजार डॉलर), अजंता मेंडिस (50 हजार डॉलर), जयदेव उनादकट (1 लाख डॉलर), वेरोन फिलैंडर (1 लाख डॉलर)