फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   srilankan fans celebrated team india win against bangladesh at nidahas trophy final

श्रीलंकाई फैंस के जख्मों पर टीम इंडिया ने लगाया मरहम, बांग्लादेशी टीम से थी खुन्नस

Mon, 19 Mar 2018 11:46 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Mar 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
srilankan fans celebrated team india win against bangladesh at nidahas trophy final
srilankan fans

निदाहास टी20 ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की जीत से जितने खुश भारतीय फैंस हैं, उससे शायद कहीं गुना ज्यादा खुशी श्रीलंकाई फैंस को है। टीम इंडिया की जीत पर जश्न मनाते श्रीलंका के क्रिकेट फैंस मैच खत्म होने के बाद मैदान पर रोहित ब्रिगेड के साथ अपने देश का झंडा लेकर चलते नजर आए।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सेमीफाइनल में बांग्लादेशी क्रिकेटरों के गैर मर्यादित रवैये से श्रीलंकाई फैंस काफी नाराज हैं। सेमीफाइन में मेजबान टीम की हार के बाद टीम इंडिया यहां सभी फेवरेट टीम बन चुकी थी। दरअसल प्रशंसक टीम इंडिया की जीत में अपनी हार और बांग्लादेशी खिलाड़ियों की बदतमीजी का बदला देखने का मन बना चुकी थी।

विज्ञापन

srilankan fans celebrated team india win against bangladesh at nidahas trophy final
bangladesh cricket team

सेमीफाइनल मैच के दौरान बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने मैदान और ड्रेसिंग रूम में जो किया, उसकी आलोचना न सिर्फ श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड बल्कि पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने भी की। कप्तान शाकिब अल हसन और नुरुल हसन पर इसके लिए जुर्माना भी लगाया गया था।

वहीं फाइनल मुकाले में जब टीम इंडिया को 12 गेंदों पर 34 रन चाहिए थे, तब मैदान पर संकटमोचक बनकर आए दिनेश कार्तिक ने 5 गेंदों पर ही 22 रन जड़ डाले। इस ओवर के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट फैंस ने जरूर राहत की सांस ली होगी। वहीं आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच जितवाने वाले दिनेश कार्तिक अब श्रीलंकाई फैंस के सबसे चहेत क्रिकेट बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed