{"_id":"66a3de61ba0c2d3f180d738b","slug":"sri-lanka-women-team-beat-pakistan-in-women-asia-cup-semi-final-now-face-indian-team-in-final-match-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Women`s Asia cup: श्रीलंका की महिला टीम ने पाकिस्तान को हराया, अब खिताबी मुकाबले में भारत से होगा सामना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Women`s Asia cup: श्रीलंका की महिला टीम ने पाकिस्तान को हराया, अब खिताबी मुकाबले में भारत से होगा सामना
Fri, 26 Jul 2024 11:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:05 PM IST
सार
श्रीलंका का रविवार को होने वाले फाइनल मैच में सामना गत चैंपियन भारत से होगा जिसने एक अन्य सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर लगातार नौवीं बार खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
महिला एशिया कप
- फोटो : SLC
विस्तार
कप्तान चामरी अट्टापट्टू की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर श्रीलंका ने महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान को तीन विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। श्रीलंका का रविवार को होने वाले फाइनल मैच में सामना गत चैंपियन भारत से होगा जिसने एक अन्य सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर लगातार नौवीं बार खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था।
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और पाकिस्तान को 20 ओवर में चार विकेट पर 140 रन पर रोकने में सफल रही। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने जल्द ही चार विकेट गंवा दिए थे, लेकिन अट्टापट्टू ने शानदार अर्धशतक जड़कर टीम को मुश्किल से उबारा और जीत दिलाई। श्रीलंका ने इस तरह एक गेंद शेष रहते सात विकेट पर 141 रन बनाकर जीत दर्ज की। अट्टापट्टू ने 48 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 63 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए सादिया इकबाल ने चार विकेट झटके, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सकीं।