फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sri lanka will have to win atleast two matches against india to qualify for 2019 world cup

टीम इंडिया को इतने मैच हराकर 2019 वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई कर लेगा श्रीलंका

Fri, 18 Aug 2017 04:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 18 Aug 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
sri lanka will have to win atleast two matches against india to qualify for 2019 world cup
श्रीलंका - फोटो : icc

श्रीलंका के पास इंग्लैंड में होने वाले 2019 आईसीसी वर्ल्ड कप में सीधे क्वालीफाई करने का मौका है। श्रीलंका को अगर 2019 वर्ल्ड कप में सीधे क्वालीफाई करना है तो उसे टीम इंडिया के खिलाफ 20 अगस्त से शुरू हो रही पांच मैचों की वन-डे सीरीज में कम से कम दो मैच जीतना होंगे। बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच पांच मैचों की वन-डे सीरीज की शुरुआत 20 अगस्त से होगी। सीरीज का पहला मैच दंबुला में खेला जाएगा।

विज्ञापन


1996 वर्ल्ड चैंपियन को सीधे क्वालीफाई करने के लिए भारत के खिलाफ दो मैच जीतने की जरुरत है ताकि वो रैंकिंग में वेस्टइंडीज से आगे रहे। बता दें कि क्वालिफिकेशन की कट ऑफ तारीख 30 सितंबर है।
विज्ञापन


श्रीलंका की टीम फिलहाल आईसीसी वन-डे रैंकिंग में 88 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। उसके वेस्टइंडीज से 10 अंक ज्यादा है। श्रीलंका के लिए कट ऑफ तारीख तक अपनी बढ़त को बरकरार रखना मुश्किल नजर नहीं आ रहा है। वर्ल्ड कप में आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष आठ स्थानों पर काबिज टीमें सीधे क्वालीफाई कर जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : श्रीलंका के खिलाफ पहले वन डे में इन 11 खिलाड़ियों को आजमाएगी टीम इंडिया!

इससे नीचे की रैंकिंग वाली चार टीमों को क्वालीफाइंग इवेंट खेलना होगा, जिसमें आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट लीग चैंपियनशिप की शीर्ष चार टीमें जबकि आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट लीग की शीर्ष दो टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें से शीर्ष दो टीमें 2019 आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में खेलेंगी।

दो मैच जीतने से श्रीलंका के 90 अंक हो जाएंगे जबकि विंडीज टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बाद भी 88 अंकों पर पहुंचेगी। फिर चाहे वेस्टइंडीज की टीम आयरलैंड के खिलाफ 13 सितंबर को होने वाले एकमात्र मैच को जीते या फिर इंग्लैंड के खिलाफ 19-29 सितंबर तक होने वाली पांच मैचों की वन-डे सीरीज को जीते। इससे उसके अंक 88 से अधिक नहीं होंगे।

टीम इंडिया बिगाड़ सकती है श्रीलंका का खेल

sri lanka will have to win atleast two matches against india to qualify for 2019 world cup
टीम इंडिया - फोटो : ESPN

हालांकि, अगर टीम इंडिया आगामी वन-डे सीरीज 4-1 से जीतने में सफल रही तो फिर श्रीलंका के 88 अंक ही रहेंगे और फिर वेस्टइंडीज के पास सीधे क्वालीफाई करने का मौका होगा। विंडीज टीम तब इस स्पर्धा से पूरी तरह बाहर हो जाएगी अगर आयरलैंड के खिलाफ वो मैच हार जाती है। ऐसे में वेस्टइंडीज की टीम अपना सबकुछ झोंकने के बावजूद 86 अंक ही बना पाएगी और अगर श्रीलंका 0-5 से भी टीम इंडिया केखिलाफ सीरीज हारती तो भी विंडीज टीम दशमलव के मामले में उससे पीछे रह जाएगी।

ये भी पढ़ें : धोनी के पास है ये बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम करने का मौका, ट्रेनिंग भी की स्पेशल

भारतीय टीम फिलहाल 114 अंकों के साथ आईसीसी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है। अगर वो श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज 4-1 के अंतर से जीतने में सफल होती है तो ही इंग्लैंड से ऊपर रह पाएगी। वहीँ अगर भारतीय टीम इस सीरीज को 3-2 से जीतती है तो फिर उसके 113 अंक हो जाएंगे और वो तब भी दशमलव के मामले में इंग्लैंड से पीछे हो जाएगी क्योंकि श्रीलंका की रैंकिंग कम है।

सीरीज के आंकड़े ऐसे होंगे:

भारत 5-0 से जीता तो टीम इंडिया के 117 अंक, श्रीलंका के 86 अंक

भारत 4-1 से जीता तो टीम इंडिया के 115 अंक, श्रीलंका के 88 अंक

भारत 3-2 से जीता तो टीम इंडिया के 113 अंक, श्रीलंका के 90 अंक

श्रीलंका 3-2 से जीता तो टीम इंडिया के 111 अंक, श्रीलंका के 91 अंक

श्रीलंका 4-1 से जीता तो टीम इंडिया के 109 अंक, श्रीलंका के 93 अंक

श्रीलंका 5-0 से जीता तो टीम इंडिया के 106 अंक, श्रीलंका के 94 अंक।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed