संगकारा और डिविलियर्स नहीं 'लक' दिलाएगा जीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड कप के लीग मैचों की समाप्ति के बाद 14 में 8 टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुकी है। क्वार्टर फाइनल बुधवार से शनिवार तक खेले जाएंगे। पहला क्वार्टर फाइनल मैच 1996 में वर्ल्ड चैंपियन रही श्रीलंकाई टीम और 'चोकर्स' कहे जाने वाली दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा।
दोनों टीमों के पास अपने-अपने तुरप के इक्के है। श्रीलंकाई टीम में कुमार संगकारा की शानदार फॉर्म दक्षिण अफ्रीका के लिए चिंता का सबब बन सकती है। संगकारा पिछले चार मैचों में लगातार चार शतक ठोक चुके है। इस बार उनकी नजर पांचवे शतक पर होगी। संगकारा के अलावा तिलकरत्ने दिलशान भी दो सेंचुरी लगा चुके है। टीम में महेला जयवर्धने जैसे धुरंधर बल्लेबाज भी है जो टीम को जीत दिलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
वहीं, दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका टीम में इस वक्त टीम के कप्तान एबी डीविलियर्स अच्छी फॉर्म में है। हाल ही में सबसे तेज शतक
लगाने के बाद टीम और खुद उनके हौसले बुलंद है। उनके अलावा हाशिम अमला और फ्रेंकोइस डु प्लेसिस भी शानदार फॉर्म में है। वर्ल्ड कप में 'चोकर्स' कहे जाने वाली दक्षिण अफ्रीका के पास पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना है। सभी क्वार्टर फाइनल टीमों में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका ही ऐसी दो टीमें है जो पहली बार विश्व विजेता बनने की राह पर है।
लक पहुंचाएगा सेमीफाइनल में
दोनों टीमें शानदार बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण बराबर है। इस बात पर कोई शक नहीं कि एंगेला मैथ्यूज की कप्तानी में श्रीलंका और एबी डीविलियर्स की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका टीम बुधवार को होने वाले मैच में जीत के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। लेकिन सिडनी में होने वाले इस मैच में जीत के लिए काफी हद तक टॉस अहम होगा।
पहले बल्लेबाजी के लिए अहम मानी जाने वाली यह शुरू में गेंदबाजों का साथ देने वाली नहीं है। इसलिए टॉस जीतना दोनों टीमों के लिए काफी अहम होगा। इस पिच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 300 से ऊपर के रन बनने की काफी संभावनाएं है। जो बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है।