चमीरा की धारदार गेंदबाजी, श्रीलंका की कीवी पर पकड़ मजबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा पेसर दुष्मांथा चमीरा (47 रन पर पांच विकेट) की कैरियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन वापसी करते हुए न्यूजीलैंड पर पहली पारी में बढ़त बनाने के करीब पहुंच गया है।
स्टंप्स तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 232 रन के कुल स्कोर पर नौ विकेट गंवा दिए हैं। डग ब्रैसवेल 30 रन पर नाबाद हैं जबकि ट्रेंट बोल्ट को अभी अपना खाता खोलना है।
कीवी टीम ने दी थी जोरदार शुरुआत
इससे पहले श्रीलंका ने पहली पारी में 292 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के लिए ओपनर मार्टिन गुपटिल (50) और टॉम लॉथम (28) ने पहले विकेट के लिए 81 रन जोड़े। इसके अलावा मिचेल सैंटनर ने 38 जबकि बीजे वॉटलिंग ने 28 रन का योगदान दिया।
कप्तान ब्रैंडम मैककुलम 18 रन बनाकर आउट हुए। नील वेगनर ने 17 रन का योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से रंगना हेराथ ने दो जबकि सुरंगा लकमल और नुवान प्रदीप ने एक-एक विकेट झटका।
वहीं, श्रीलंका ने शुक्रवार के स्कोर में कुल 28 रन जोड़कर बाकी बचे अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। उसकी ओर से कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने सबसे अधिक 77 रन बनाए।