फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sri lanka vs australia, 3rd test, 5th day, colombo

ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ, फिर से नंबर वन बनी टीम इंडिया

Wed, 17 Aug 2016 03:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 17 Aug 2016 03:18 PM IST
विज्ञापन
sri lanka vs australia, 3rd test, 5th day, colombo
- फोटो : PTI
टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ हो गया है और इसके साथ ही उसने नंबर वन का ताज भी गंवा दिया जिससे टीम इंडिया फिर से शीर्ष पायदान पहुंच गई है। हालांकि भारत सिर्फ 6 दिन के लिए नंबर वन बना है और उसे इस स्थान को सुरक्षित रखने के लिए अगले टेस्ट मैच में जीत हासिल करनी ही होगी वरना पाकिस्तान शीर्ष पायदान पर काबिज हो जाएगा।
विज्ञापन


नंबर वन टीम बनने के लिए भारत का अपना अभियान शुरू करने से पहले ही ऑस्ट्रेलिया ने नंबर वन का ताज गंवा दिया है। तकनीकी आधार पर भारत कुछ दिन के लिए नंबर वन बना है और उसका यह स्थान वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के खत्म होने तक ही रहेगा। अगर यह मैच ड्रॉ होता है या कैरेबियाई टीम जीत जाती है तो पाक नंबर वन टीम बन जाएगी।
विज्ञापन


इसका मतलब यह हुआ कि दूसरे नंबर पर चल रही पाकिस्तान को पहली बार नंबर वन बनने से रोकने के लिए टीम इंडिया को अब वेस्टइंडीज में अपना अंतिम टेस्ट मैच हर हाल में जीतना ही होगा। जबकि ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान से खिसक कर तीसरे नंबर पर आ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल कोलंबो में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 163 रनों से हरा दिया है। श्रीलंका ने मैच के अंतिम दिन जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 324 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया और फिर मेजबान टीम ने कंगारुओं को 160 रनों पर समेट दिया।

श्रीलंका ने इस सीरीज में 3-0 से जीत हासिल करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम पर क्लीन स्विप कर लिया है। श्रीलंका की ओर से रंगना हेराथ ने 7 और दिलरुवन परेरा ने 2 विकेट झटके जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुआ। 38 साल के फिरकी गेंदबाज को हेराथ को मैन ऑफ द मैच और सीरीज दोनों ही खिताब से नवाजा गया। 

इससे पहले श्रीलंका ने कुशल सिल्वा (115) के शानदार शतकीय पारी के दम पर दूसरी पारी 8 विकेट पर 347 रन बनाकर घोषित कर दी। उसकी ओर से इस पारी में कुशल के शतक के अलावा पुछल्ले बल्लेबाज धनंजय डी सिल्वा ने नाबाद 65 रनों की पारी खेली। एक समय मेजबान टीम की हालत भी खराब दिख रही थी क्योंकि उसके 4 विकेट 98 रन पर ही गिर गए थे फिर कुशल ने शतक लगाकर टीम को संकट से उबार लिया।
 

महज 23 रनों के अंदर गंवा दिए शीर्ष 5 विकेट

sri lanka vs australia, 3rd test, 5th day, colombo
श्रीलंका के खिलाफ क्लीन स्विप टालने के लिए ऑस्ट्रेलिया को तीसरे मैच में हार को टालना था, लेकिन उसके बल्लेबाजों ने टीम को फिर से निराश किया और सिर्फ 160 रन पर ही आउट हो गए।

श्रीलंका ने कंगारुओं को जीत के लिए 324 रनों का लक्ष्य दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की बेजोड़ शुरुआत भी हुई। शॉन मार्श और डेविड वार्नर ने पहले विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी कर मैच को ड्रॉ की ओर ले जाने की कोशिश की, लेकिन दिलरुवन परेरा ने 22वें ओवर में शॉन मार्श को 23 रन के निजी स्कोर पर आउट कर मेजबान टीम को बड़ी सफलता दिलाई।

फिर इसके बाद विकेटों का पतन शुरू हो गया, एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 100 रन था, लेकिन स्कोर के 123 रन तक पहुंचते-पहुंचते उसके 5 और विकेट गिर गए। वार्नर ने 68 रनों की बड़ी पारी खेली।

जबकि कप्तान स्टीव स्मिथ (8), एडम वोग्स (1), मोइसिस हेनरिक्स (4) मिचेल मार्श (9) और पीटर नेविल (2) सस्ते में पवेलियन लौटकर टीम को मंझधार में छोड़ गए। हेराथ ने 7 विकेट झटककर कंगारू पारी को बेहद आसानी से समेट दिया।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की पहली पारी 355 रन पर आउट हो गई थी, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 379 रन बनाकर 24 रनों की मामूली बढ़त हासिल की। फिर श्रीलंका ने दूसरी पारी 8 विकेट पर 347 रनों पर घोषित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed