फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka vs Afghanistan LIVE scorecard and updates from World Cup 2019

World Cup 2019: अफगानिस्तान की लगातार दूसरी हार, श्रीलंका ने 34 रन से दर्ज की पहली जीत

Wed, 05 Jun 2019 12:57 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 05 Jun 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sri Lanka vs Afghanistan LIVE scorecard and updates from World Cup 2019
श्रीलंका - फोटो : social media

कुसल परेरा (78) की शानदार पारी और नुवान प्रदीप (4 विकेट) व लसिथ मलिंगा (3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका ने मंगलवार को वर्षा बाधित मैच में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर अफगानिस्तान को 34 रन से हराया। 

विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 41 ओवर में 201 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की पूरी टीम 152 रन पर सिमट गई और मैच हार गई। श्रीलंका की तरफ से शानदार प्रदर्शन के लिए नुवान प्रदीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में श्रीलंकाई टीम की यह पहली जीत है, जबकि अफगानिस्तान को लागातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले मैच में अफगानिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 7 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, जबकि श्रीलंका को पहले मैच में न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानी टीम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर लसिथ मलिंगा ने विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद (7) को करुणारत्ने के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। पहले विकेट के लिए जजई और शहजाद के बीच 34 रन की साझेदारी हुई।

इसके बाद 7.5 ओवर में अफगानिस्तान को रहमत शाह (2) के रूप में दूसरा झटका लगा। उदाना ने उन्हें मैथ्यूज के हाथों कैच आउट कराया। इसके कुछ ही देर बाद श्रीलंका को हजरतुल्लाह जजई के रूप में बड़ी सफलता मिली। नुवान प्रदीप ने जजई को थिसारा परेरा के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। वह 25 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बटोरे।

इसके बाद अफगानिस्तान की पारी लड़खड़ा गई। टीम के एक के बाद एक विकेट गिरते गए। 12.5 ओवर में हशमतुल्ला शाहिदी (4) को प्रदीप ने कुसल परेरा के हाथों कैच आउट कराया। इसके अगले ही ओवर में थिसारा परेरा ने मोहम्मद नबी (11) को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसी के साथ यहां अफगानिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई।

24.5 ओवर में प्रदीप ने नजीबुल्लाह और गुलबदीन की जोड़ी को तोड़ा। उन्होंने अफगानी कप्तान गुलबदीन नइब को एलबीडब्ल्यू आउट किया। छठे विकेट के लिए इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 64 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद मलिंगा ने 30.4 ओवर में दावत जादरान (6) को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा। इसके बाद नजीबुल्लाह जादरान 43 रन बनाकर रनआउट हो गए।  

इससे पहले श्रीलंका ने वर्षा बाधित मैच में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर अफगानिस्तान के सामने 187 रन का लक्ष्य रखा है। श्रीलंका की तरफ से सबसे अधिक कुसल परेरा (78), दिमुथ करुणारत्ने (30) और लाहिरु थिरिमाने ने 25 रनों का योगदान दिया।

वहीं, अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद नबी ने 9 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट झटके। इसके अलावा दावत जादरान और राशिद खान ने दो-दो, जबकि हामिद हसन ने एक विकेट हासिल किए। बारिश के कारण दोनों टीमों के बीच का यह मुकाबला 41-41 ओवर का कराया गया।

श्रीलंका की पारी

बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने धमाकेदार शुरुआत की। मगर 13.1 ओवर में टीम को कप्तान दिमुथे करुणारत्ने के रूप में पहला झटका लगा। मोहम्मद नबी ने नजीबुल्लाह के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। वह 30 रन बनाकर आउट हो गए। पहले विकेट के लिए करुणारत्ने और परेरा के बीच 92 रनों साझेदारी हुई।

इसके बाद श्रीलंका टीम के एक के बाद एक विकेट गिरते गए। 22वें ओवर में श्रीलंका को तीन झटके लगे। मोहम्मद नबी ने ओवर की दूसरी गेंद पर थिरिमानने (25) को बोल्ड किया। इस ओवर की चौथी गेंद पर नबी ने कुसल मेंडिस (2) को रहमत शाह के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। वहीं, ओवर की आखिरी गेंद पर बल्लेबाजी करने आए एंजेलो मैथ्यूज (0) को नबी ने अपना शिकार बनाया। नबी ने एक ही ओवर में तीन शिकार किया।

22.6 ओवर में श्रीलंका को धनंजय डिसिल्वा के रूप में पांचवां झटका लगा। हामिद हसन ने उन्हें विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। इसके बाद 25.4 ओवर में थिसारा परेरा रनआउट हो गए। इसके बाद श्रीलंका को आठवां झटका इसुरु उदाना (10) के रूप में लगा। उदाना को दावत जादरान ने बोल्ड किया।

32.2 ओवर में अफगानिस्तान को बड़ी सफलता मिली। राशिद खान ने सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा को विकेट के पीछे शहजाद के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। परेरा ने 81 गेंदों में 8 चौके की मदद से शानदार 78 रन की शानदार पारी खेली।

प्लेइंग XI इस प्रकार है:

इससे पहले अफगानिस्तान के कप्तान गुलबदीन नाइब ने टॉस जीतकर श्रीलंका को बल्ला थमाया है। अफगानी टीम में इस मैच को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है जबकि श्रीलंका ने जीवन मेंडिस की जगह नुवान प्रदीप को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।


अफगानिस्तान XI: 1 मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), 2 हजरतुल्लाह जजई, 3 रहमत शाह, 4 हशमतुल्ला शाहिदी, 5 नजीबुल्लाह जादरान, 6 मोहम्मद नबी, 7 गुलबदीन नैब (कप्तान), 8 राशीद खान, 9 मुजीब-उर-रहमान, 10 हमीद हसन, 11 दावत जादरान

श्रीलंका XI: 1 दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), 2 लाहिरु थिरिमाने, 3 कुसल परेरा (विकेटकीपर), 4 कुसल मेंडिस, 5 एंजेलो मैथ्यूज, 6 धनंजय डिसिल्वा, 7 थिसारा परेरा, 8 इसुरु उदाना, 9 सुरंगा लकमल, 10 नुवान प्रदीप , 11 लसिथ मलिंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed