{"_id":"5f3417e31b08151dc54a3dae","slug":"sri-lanka-uae-kept-as-indias-back-up-for-2021-world-t-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"2021 में होने वाले World T20 के लिए ये देश होंगे भारत के विकल्प! IPL में भी उछला था नाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
2021 में होने वाले World T20 के लिए ये देश होंगे भारत के विकल्प! IPL में भी उछला था नाम
Thu, 13 Aug 2020 07:00 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 13 Aug 2020 07:00 AM IST
सार
भारतीय क्रिकेट बोर्ड से अभी कोई भी इस मसले पर बोलने के लिए तैयार नहीं है, क्योंकि टूर्नमेंट में अभी काफी समय है।
विज्ञापन
वर्ल्ड कप
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
भारत अगर अगले साल टी-20 विश्व कप की मेजबानी नहीं कर पाता है तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात को बैकअप के तौर पर रखा है। अभी टूर्नामेंट में पूरा एक साल बाकी है। इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 विश्व कप कोरोना वायरस महामारी के कारण एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, ‘अगर कोरोना महामारी के कारण भारत में टूर्नामेंट नहीं हो पाता है तो श्रीलंका और यूएई को पुरूष टी-20 विश्व कप 2021 में बैकअप वेन्यू के तौर पर रखा गया है।’ आईसीसी ने पिछले सप्ताह पुष्टि की थी कि टी-20 विश्व कप 2021 भारत में और 2022 में ऑस्ट्रेलिया में होगा।
विज्ञापन
किसी भी वैश्विक टूर्नामेंट में बैक अप वेन्यू के लिए एक मानक प्रोटोकॉल होता है। रिपोर्ट के अनुसार, ‘हर आईसीसी टूर्नमेंट के लिए बैक वेन्यू मानक प्रोटोकॉल के अनुसार ही तय होता है, लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार इसका अतिरिक्त महत्व है।’
विज्ञापन
इसमें कहा गया, ‘कोरोना महामारी से भारत तीसरा सबसे बुरी तरह प्रभावित देश है। वहां अब तक 20 लाख से अधिक मामले आ चुके हैं और 45000 से अधिक मौते हो चुकी हैं। मौजूदा स्थिति को देखते हुए आईपीएल यूएई में कराना पड़ रहा है। घरेलू सत्र के लिए भी अस्थायी योजना बनाई गई है।’