{"_id":"5d31d4978ebc3e6cb66e81ea","slug":"sri-lanka-to-sack-coach-chandika-hathurusingha-over-world-cup-2019-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंकाई खेल मंत्री ने कोच चंडिका हथुरूसिंघा को बर्खास्त करने का दिया आदेश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंकाई खेल मंत्री ने कोच चंडिका हथुरूसिंघा को बर्खास्त करने का दिया आदेश
Fri, 19 Jul 2019 08:02 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 19 Jul 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
Chandika Hathurusingha
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के आईसीसी विश्व कप 2019 में लचर प्रदर्शन के बाद देश के खेल मंत्री ने राष्ट्रीय टीम के कोच चंडिका हथुरूसिंघा को निलंबित करने का आदेश दिया है। विश्व कप में श्रीलंका की टीम 9 मैचों में सिर्फ 3 में ही जीत दर्ज कर पाई थी।
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट से जुड़े एक सूत्र ने शुक्रवार को कहा कि कोच चंद्रिका हथुरूसिंघा और उनके सहायकों को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली आगामी घरेलू सीरीज के बाद हटा दिया जाएगा। बांग्लादेश की टीम शनिवार को श्रीलंका पहुंचेगी।
विज्ञापन
सीरीज की शुरुआत 26 जुलाई से होगी जबकि इसका समापन एक अगस्त को प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। अधिकारी ने कहा कि खेल मंत्री हारिन फर्नांडो ने आदेश दिया है, 'बांग्लादेश के खिलाफ टूर्नामेंट के बाद कोच को हटना होगा।' उन्होंने बताया कि फर्नांडो विश्व कप से पहले ही यह बदलाव करना चाहते थे।
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट अधिकारी के मुताबिक फील्डिंग कोच स्टीव रिक्सन, बल्लेबाजी कोच जॉन लुइस और तेज गेंदबाजी कोच रमेश रत्नायके का अनुबंध नहीं बढ़ाया गया है।