{"_id":"5c66f74dbdec221181373f62","slug":"sri-lanka-require-another-221-runs-with-7-wickets-remaining-against-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले टेस्ट में द. अफ्रीका की पकड़ मजबूत, श्रीलंका को 304 रन का लक्ष्य","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पहले टेस्ट में द. अफ्रीका की पकड़ मजबूत, श्रीलंका को 304 रन का लक्ष्य
Fri, 15 Feb 2019 11:45 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका ने तीन ओवरों में तीन विकेट लेकर पहले टेस्ट के तीसरे दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली। श्रीलंका को 304 रन का लक्ष्य मिला है। जवाब में मेहमान टीम ने 83 रन पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। उसे अभी 221 रन की और जरूरत है जबकि सात विकेट शेष हैं।
विज्ञापन
श्रीलंका के ओपनरों दिमुथ करुणारत्ने (20) और लाहिरू थिरिमाने (21) ने पहले विकेट पर 42 रन जोड़े लेकिन दोनों ओपनर पांच गेंदों के अंदर गंवा दिए। उसके बाद कुसल मेंडिस भी बिना खाता खोले आउट हो गए।
विज्ञापन
आठ रन में गंवाए पांच विकेट : इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने अंतिम पांच विकेट आठ रन में गंवा दिए थे। पहला टेस्ट खेल रहे श्रीलंका के बाएं हाथ के स्पिनर लसिथ इम्बुलदेनिया ने 66 रन पर पांच विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका दूसरी पारी में 259 रन बना पाई थी। एक समय टीम का स्कोर पांच विकेट पर 251 रन था।
विज्ञापन