फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka players agree to England tour despite contract row: Reports 

श्रीलंका क्रिकेट: इंग्लैंड दौरे पर जाएगी टीम, बोर्ड और क्रिकेटरों के बीच अस्थायी समझौता

Tue, 08 Jun 2021 04:26 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 08 Jun 2021 04:26 PM IST
सार

श्रीलंका को 18 जून से चार जुलाई के बीच तीन टी-20 और इतने ही वनडे मैच खेलने के लिए इंग्लैंड के दौरे पर जाना है।

विज्ञापन
Sri Lanka players agree to England tour despite contract row: Reports 
श्रीलंकाई टीम - फोटो : social media

विस्तार

श्रीलंका के क्रिकेटर इंग्लैंड के दौरे पर जाने के लिए तैयार हो गए हैं लेकिन उन्होंने साफ किया कि जब तक श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) मूल्यांकन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से नहीं बताता है तब तक वे वार्षिक अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे।

विज्ञापन


श्रीलंका को 18 जून से चार जुलाई के बीच तीन टी-20 और इतने ही वनडे मैच खेलने के लिए इंग्लैंड के दौरे पर जाना है। खिलाड़ियों ने बोर्ड से कहा कि वे केवल इस दौरे के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर करेंगे लेकिन वार्षिक अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के लिए उन्हें और समय चाहिए। वैसे सीरीज की शुरुआत टी-20 (23 जून) से होगी। इसके पहले श्रीलंकाई टीम को इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास के तौर पर एक वन-डे (18 जून) और एक टी-20 (20 जून) मैच खेलना है। 
विज्ञापन


खिलाड़ियों ने तीन जून की समयसीमा तक अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं करने के अपने फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव था। उन्होंने कहा कि भले ही प्रशासन ने अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं करने के कारण वेतन नहीं देने का फैसला किया हो लेकिन वे अपने देश के लिए खेलने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने खिलाड़ियों ने कहा था कि उनके लिए जिस वेतन का प्रस्ताव किया गया है वह दूसरे देशों के खिलाड़ियों की तुलना में तीन गुना कम है। एसएलसी ने तब घोषणा की थी कि 24 प्रमुख खिलाड़ियों को चार वर्गों में अनुबंध की पेशकश की गई है। इस पर हस्ताक्षर करने के लिए समयसीमा तीन जून तय की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed