{"_id":"5d384b828ebc3e6cb025c2a4","slug":"sri-lanka-pacer-nuwan-kulasekara-retires-from-international-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंकाई खिलाड़ी नुवान कुलसेकरा ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंकाई खिलाड़ी नुवान कुलसेकरा ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास
Wed, 24 Jul 2019 06:21 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 24 Jul 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
नुवान कुलासेकरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के नुवान कुलसेकरा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। नुवान ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से एक विदाई मैच की व्यवस्था करवाने की अपील भी की थी और खेल मंत्री हरिन फर्नांडो इसके लिए तैयार भी थे कि बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में उनको मौका दिया जाए।
विज्ञापन
खेल मंत्री के तैयार होने के बावजूद चयनकर्ताओं ने साफ कर दिया कि वे ऐसे खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं कर सकते, जिसने हाल फिलहाल में घरेलू क्रिकेट न खेला हो। वहीं तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच लसिथ मलिंगा के वनडे करियर का आखिरी मैच है। इस मैच के बाद वह भी क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।
विज्ञापन
नुवान कुलसेकरा 2014 टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा थे। खिताबी मुकाबले में उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी करते सिर्फ 29 रन दिए थे और युवराज सिंह का अहम विकेट लिया था। नुवान ने 184 वनडे, 21 टेस्ट और 58 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें कुल 313 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन