फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sri lanka makes changes in wtc points table after winning test series, pakistan on 5th position india on top

WTC: बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका की जीत से टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान को नुकसान

Wed, 03 Apr 2024 01:21 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 03 Apr 2024 01:21 PM IST
सार

श्रीलंका इस जीत के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इससे पहले टीम 33.33 अंक प्रतिशत के साथ छठे स्थान पर थी। दूसरे मैच में जीत के साथ टीम ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया। श्रीलंका का अंक प्रतिशत 50 का हो गया है। वहीं, पाकिस्तान 36.66 के अंक प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गया है।

विज्ञापन
sri lanka makes changes in wtc points table after winning test series, pakistan on 5th position india on top
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज बुधवार को खत्म हो गई। श्रीलंका ने मेजबानों के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल कर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में बड़ा बदलाव किया। इससे पाकिस्तान को तगड़ा नुकसान हुआ है जबकि भारत की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा। श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट मैच को पांचवें दिन 192 रन से जीत लिया। इससे पहले टीम ने पहला मुकाबला 328 रन से जीता था। 

विज्ञापन


श्रीलंका को हुआ फायदा, पाकिस्तान को नुकसान
श्रीलंका इस जीत के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इससे पहले टीम 33.33 अंक प्रतिशत के साथ छठे स्थान पर थी। दूसरे मैच में जीत के साथ टीम ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया। श्रीलंका का अंक प्रतिशत 50 का हो गया है। वहीं, पाकिस्तान 36.66 के अंक प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गया है। श्रीलंका ने चार मैचों में से दो मुकाबलों में जीत दर्ज की। वहीं, पाकिस्तान ने पांच मैच खेले जिसमें उसे दो में जीत मिली। 
विज्ञापन


भारत शीर्ष पर काबिज
श्रीलंका की जीत से भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ है। भारत नौ मैचों में छह जीत के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। टीम इंडिया का अंक प्रतिशत 68.51 का है। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है जिसका अंक प्रतिशत 62.50 का है। वहीं, तीसरे स्थान पर छह मैचों में तीन जीत के साथ न्यूजीलैंड है जिसका अंक प्रतिशत 50 का है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम पांचवें स्थान से छठे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, बांग्लादश की टीम सातवें स्थान से खिसक कर आठवें पायदान पर पहुंच गई है। उसका अंक प्रतिशत 25 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 अंक तालिका

स्थान टीम मैच जीते हारे ड्रॉ अंक अंक प्रतिशत
1 भारत 9 6 2 1 74 68.51
2 ऑस्ट्रेलिया 12 8 3 1 90 62.50
3 न्यूजीलैंड 6 3 3 0 36 50.00
4 श्रीलंका 4 2 2 0 24 50.00
5 पाकिस्तान 5 2 3 0 22 36.66
6 वेस्टइंडीज 4 1 2 1 16 33.33
7 दक्षिण अफ्रीका 4 1 3 0 12 25.00
8 बांग्लादेश 4 1 3 0 12 25.00
9 इंग्लैंड 10 3 6 1 21 17.50
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed