श्रीलंका की अर्धशतकीय साझेदारी, भारत का बन गया अनचाहा रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलंबो में तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन भले ही मेजबान श्रीलंकाई बल्लेबाज टीम इंडिया के सामने बेबस नजर आए लेकिन इसी बल्लेबाजी में मेजबान टीम ने एक कीर्तिमान भी स्थापित कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर भारत के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी बन गया है।
तीसरे दिन टीम इंडिया के 312 रनों के जवाब में श्रीलंका की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। 50 रनों से पहले ही टीम ने अपने शुरुआती 6 बल्लेबाज गंवा दिए।
हालांकि इसके बाद अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेलने उतरे श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुशल परेरा ने शानदार फिफ्टी जमाई और टीम को फालोऑन से बचाया। उन्होंने बल्लेबाजी के दौरान श्रीलंका के लिए एक कीर्तिमान स्थापित कर लिया है।
जाने, टीम इंडिया के नाम बना अनचाहा रिकॉर्ड
जब टीम इंडिया के गेंदबाज श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर कहर डाल रहे थे तो उस वक्त कुशल परेरा ने पुछल्ले बल्लेबाज रंगना हेराथ के साथ सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों के बीच 79 रनों की पार्टनरशिप हुई।
50 रन से पहले 5 विकेट गंवाने के बाद यह पहला मौका है जब श्रीलंका टीम में सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई है। इतना ही नहीं परेरा और हेराथ ने सातवें विकेट के रुप में टेस्ट इतिहास की तीसरी बड़ी साझेदारी बनाई।
टेस्ट इतिहास की दो बड़ी साझेदारी पाकिस्तान टीम के नाम है। अब्दुल रज्जाक और कामरान अकमल के बीच 115 रनों की साझेदारी हुई थी। 29 जनवरी 2006 को टीम इंडिया के खिलाफ उस मैच में पाक टीम ने 39 रन पर अपने 6 विकेट गंवा दिए थे।
जबकि दूसरी साझेदारी पाक टीम के ही मोइन खान और सलीम मलिक के नाम है। 16 फरवरी 1999 को भारत के खिलाफ हुए उस टेस्ट मैच में दोनों के बीच 84 रनों की पार्टनरशिप बनी। उस वक्त भी टीम इंडिया ने पाक टीम के 6 बल्लेबाज 26 रन आउट कर दिए थे।
तीसरे नंबर पर हेराथ और परेरा की 79 रनों की साझेदारी है। यह भी टीम इंडिया के खिलाफ ही है। 48 रन पर श्रीलंका ने अपने 6 विकेट गंवा दिए थे।