{"_id":"5bfacb59bdec22416a474d04","slug":"sri-lanka-kick-out-selectors-as-england-cruise-toward-whitewash-whitewash-series-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड के हाथों 'व्हाइट वॉश' होने से पहले श्रीलंका ने चयनकर्ताओं को किया बर्खास्त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड के हाथों 'व्हाइट वॉश' होने से पहले श्रीलंका ने चयनकर्ताओं को किया बर्खास्त
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Nov 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
श्रीलंका टीम
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में टीम के हार की स्थिति में पहुंचने के बाद रविवार को अपने चयनकर्ताओं को बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन
श्रीलंका की टीम 327 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 53 रन बनाकर संघर्ष कर रही है। उसे पहले और दूसरे टेस्ट मैच में भी हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
पूर्व टेस्ट गेंदबाज ग्रीम लैब्राय की अगुवाई वाले चयन पैनल में गामिनी विक्रमसिंघे, एरिक उपाशंता, चंडिका हथुरूसिंघे और जेरिल वाटर्सज शामिल थे। इस पैनल को जून में ही नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड के बयान के अनुसार श्रीलंका के खेल मंत्री फैजर मुस्तफा ने रविवार को पैनल को बुलाया और उनका अपनी सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया।