फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka in fight to survive against New Zealand.

हार टालने के लिए जारी श्रीलंका का संघर्ष

Sat, 27 Dec 2014 08:52 PM IST
अमर उजाला/दिल्ली
अमर उजाला/दिल्ली Updated Sat, 27 Dec 2014 08:52 PM IST
विज्ञापन
Sri Lanka in fight to survive against New Zealand.

श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट जीतने की राह पर न्यूजीलैंड ने मजबूती से कदम बढ़ा दिए हैं। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 441 रन का स्कोर बनाने के बाद श्रीलंकाई टीम का पुलिंदा महज 138 रन पर बांध दिया।

विज्ञापन


303 रन से पिछड़ी श्रीलंकाई टीम ने फॉलोआन खेलते हुए दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 84 रन बना लिए हैं। टीम अब भी 219 रन से पीछे है और कौशल सिल्वा 33 व डी. करुणारत्ने 49 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन


इससे पहले सुबह न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी 7 विकेट पर 429 रन से आगे बढ़ाई। उसके तीन विकेट महज 12 रन जोड़कर चलते बने। जवाब में श्रीलंका ने अपनी पहली पारी शुरू की, लेकिन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने बिना देरी किए ओापनर करुणारत्ने को पवेलियन भेजकर अपना 100वां टेस्ट विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने कौशल सिल्वा (4) और श्रीलंकाई धुरंधर कुमार संगकारा (6) को आउट कर श्रीलंका की कमर ही तोड़ दी। इसके बाद श्रीलंकाई बल्लेबाज तू चल मैं आया की तर्ज पर पवेलियन लौटते रहे।


केवल कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ही कुछ हद तक विकेट पर टिककर खेलने का जज्बा दिखा सके। उन्होंने टीम की ओर से सर्वाधिक 50 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए बोल्ट और वागनेर ने तीन-तीन, जबकि टिम साउदी और नीशाम ने दो-दो विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed