{"_id":"5beae41dbdec2269a369b967","slug":"sri-lanka-former-cricketer-dilhara-lokuhettige-charged-with-corruption-during-t10-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैच फिक्सिंग के आरोप में फंसा एक और श्रीलंकाई खिलाड़ी, ICC ने किया निलंबित ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैच फिक्सिंग के आरोप में फंसा एक और श्रीलंकाई खिलाड़ी, ICC ने किया निलंबित
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Nov 2018 08:18 PM IST
विज्ञापन
श्रीलंका
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के पूर्व आलराउंडर दिलहारा लोकुहेतिगे को आईसीसी ने निलंबित कर दिया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने पिछले साल यूएई में टी-10 लीग में मैच फिक्सिंग का उन्हें आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
आईसीसी ने कहा कि उन्होंने एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की तरफ से लोकुहेतिगे के खिलाफ आरोप तय किए हैं क्योंकि इस पूर्व क्रिकेटर को ईसीबी की आचार संहिता के लिए भ्रष्टाचार रोधी अधिकारी नियुक्त किया था।
विज्ञापन
श्रीलंका की ओर से नौ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और दो टी-20 खेलने वाले लोकुहेतिगे पर ईसीबी की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत तीन आरोप तय किए गए हैं।
लोकुहेतिगे ने इस टी10 प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया था और उनके पास इन आरोपों का जवाब देने के लिए 14 दिन का समय है।
श्रीलंका क्रिकेट को अतीत में भ्रष्टाचार के कई मामलों का सामना करना पड़ा है। आईसीसी ने श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज नुवान जोयसा पर भी मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया था और 31 अक्तूबर को उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
इससे पहले सनथ जयसूर्या पर भी आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत दो आरोप लगे हैं जिससे श्रीलंका के इस पूर्व कप्तान ने इनकार किया है।