फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri lanka former captain Marvan Atapattu said India is best team in the world in all the formats

श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने कहा- टीम इंडिया हर फॉर्मेट में है चैंपियन

Sun, 10 Sep 2017 12:23 PM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा Updated Sun, 10 Sep 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
Sri lanka former captain Marvan Atapattu said India is best team in the world in all the formats
टीम इंडिया - फोटो : hindustan times

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच हाल ही में हुए 3 टेस्ट, 5 वन-डे और एक टी20 इंटरनेशनल मैच में मेजबान टीम की करारी हार के बाद श्रीलंका के पूर्व कप्तान मर्वन अटपट्टू ने कहा कि इस वक्त भारत दुनिया की सबसे बेहतरीन टीम है। उन्होंने ये भी कहा कि भारत सभी फार्मेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

विज्ञापन


अटपट्टू ने कहा, 'श्रीलंका को भारत से मिली 0-9 की हार के बाद ये जाहिर है कि मैं निराश हूं। मगर भारत दुनिया के सभी प्रारूपों में सबसे अच्छी टीम है। भारत पुराने दिनों की तरह नहीं है। अब भारत केवल उप-महाद्वीप में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है।
विज्ञापन


पढ़ेंः- श्रीलंका-भारत के बीच एकमात्र टी20 मैच में टॉस की गड़बड़ी से हटा राज

कर्नाटक के मैसूर में शुक्रवार को कर्णाटक प्रीमियर लीग (केपीएल) के दौरान इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, 'दुर्भाग्य से श्रीलंका के साथ समस्याएं हो रही हैं। जब आप खिलाड़ियों और समूह को देखेंगे तो जाहिर है कि आपको लगेगा कि उन खिलाड़ियों में आत्मविश्वास की कमी दिखाई देती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

इस ग्रुप के साथ काम करके बेहद खुश हैं अटपट्टू

Sri lanka former captain Marvan Atapattu said India is best team in the world in all the formats
-

गौरतलब है कि 46 वर्षीय अटपट्टू केपीएल की टीम बेलागवी पैंथर्स की मेंटर की भूमिका निभाने के लिए भारत में हैं। अटपट्टू का कहना है कि मेरे लिए युवाओं के प्रति अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए यह एक बढ़िया अवसर है।

उन्होंने कहा, 'मैं इस युवा और इतने प्रतिभाशाली ग्रुप के साथ काम करने से बहुत खुश हूं। खिलाडियों को अपनी प्रतिभा दिखाने, आईपीएल स्तर पर जाने और आगे बढ़ने के लिए केपीएल एक बढ़िया प्लेटफॉर्म है। यह न केवल खिलाड़ियों के लिए बल्कि मेरे लिए भी अपने अनुभव को साझा करने और उन्हें अधिक बढ़ावा और मनोबल देने के लिए एक महान मौका है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed