{"_id":"627a7003ebcb6b11987834a2","slug":"sri-lanka-economic-crisis-kumar-sangakkara-mahela-jayawardene-and-arjuna-ranatunga-hit-out-at-the-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Lanka Economic Crisis: संगकारा-जयवर्धने और राणातुंगा ने सरकार पर साधा निशाना, प्रदर्शनकारियों पर हमले से नाराज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sri Lanka Economic Crisis: संगकारा-जयवर्धने और राणातुंगा ने सरकार पर साधा निशाना, प्रदर्शनकारियों पर हमले से नाराज
Tue, 10 May 2022 07:30 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 10 May 2022 07:30 PM IST
सार
सत्तारूढ़ राजपक्षे परिवार के समर्थकों ने सोमवार को हफ्तों से शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर हमला किया। प्रदर्शनकारी 1948 में आजादी के बाद से देश के सबसे खराब आर्थिक संकट को लेकर राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने
- फोटो : आईपीएल/सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका में आर्थिक संकट के कारण बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। श्रीलंकाई क्रिकेट के महान खिलाड़ी कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने ने हिंसा में पांच लोगों के मारे जाने और 200 से अधिक घायल होने के बाद सरकार पर निशाना साधा है। इसी बीच, 1996 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान अर्जुन राणातुंगा ने कहा, ''हमें उम्मीद नहीं थी कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर हमला होगा। इस विशेष घटना के होने से पहले कई चीजें हो रही थीं। पुलिस ने चीजों को बहुत बुरी तरह से संभाला है।''
संगकारा ने ट्विटर पर लिखा, "अपनी बुनियादी जरूरतों और अधिकारों की मांग कर रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर सरकार समर्थित गुंडों द्वारा हमला किया गया।" श्रीलंका के पूर्व कप्तान और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच संगकारा ने कहा, "यह राज्य समर्थित हिंसा है। जानबूझकर और योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है।"
आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के कोच जयवर्धने ने एक महिला की पिटाई का वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा, "इस तरह पुलिस अधिकारियों के सामने एक महिला प्रदर्शनकारी पर हमला किया। पोदुजना पार्टी और श्रीलंका की सरकार को हिंसा का इस्तेमाल करने के लिए शर्म आनी चाहिए।"
विज्ञापन
सत्तारूढ़ राजपक्षे परिवार के समर्थकों ने सोमवार को हफ्तों से शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर हमला किया। प्रदर्शनकारी 1948 में आजादी के बाद से देश के सबसे खराब आर्थिक संकट को लेकर राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया, लेकिन इससे लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ।
लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने भी ट्विटर पर लिखा, "कायरतापूर्ण और बर्बर! ये दो शब्द निर्दोष और शांतिपूर्ण श्रीलंकाई प्रदर्शनकारियों पर आज के हमले का सार हैं। मैं यह सोचकर भी निराश हूं कि हमारे देश में हमारे पास ऐसा नेतृत्व है। मेरा दिल इस कारण से एकजुट होने वाले सभी लोगों के साथ है।"
विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला ने कहा, "वह शांतिपूर्ण और निर्दोष प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हमलों से निराश हैं।" इसी बीच, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को कहा कि वह अगले महीने श्रीलंका के दौरे से पहले स्थिति पर नजर रख रहा है।