फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka becomes Asia Cup Champions; beat Pakistan by 23 runs in Final; Wanindu Hasranga Bhanuka Rajpaksha

PAK vs SL: श्रीलंका ने आठ साल बाद जीता एशिया कप, फाइनल में पाकिस्तान को हराया, भानुका-हसरंगा ने पलटा मैच

Mon, 12 Sep 2022 12:13 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 12 Sep 2022 12:13 AM IST
सार

Pakistan vs Sri Lanka (PAK vs SL) T20 Final Asia Cup 2022 : एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 170 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान को 147 रन पर ऑलआउट कर दिया।

विज्ञापन

विस्तार

श्रीलंका की टीम छठी बार एशिया कप चैंपियन बन गई है। फाइनल में श्रीलंकाई टीम ने पाकिस्तान को 23 रन से हरा दिया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 170 रन बनाए। भानुका राजपक्षा ने 71 रन की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन

जवाब में पाकिस्तान की टीम को 20 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट कर दिया। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान ने 49 गेंदों में 55 रन की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से प्रमोद मदुशन और वानिंदु हसरंगा जीत के हीरो रहे। मदुशन ने तीन और हसरंगा ने एक ही ओवर में तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका ने सबसे पहले 1986 में एशिया कप का खिताब जीता था। इसके बाद 1997, 2004, 2008, 2014 और अब 2022 में टीम ने टाइटल अपने नाम किया है। भारत ने सबसे ज्यादा सात बार यह खिताब जीता है। श्रीलंका अब उससे बस एक खिताब दूर है। 
विज्ञापन

यह अप्रैल 2014 के बाद पहली बार है जब श्रीलंका ने लगातार पांच टी-20 जीते हैं। इससे पहले टीम ने बांग्लादेश में 2014 में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार पांच टी-20 मैच जीते थे। इसी के साथ श्रीलंका ने दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पिछले 31 टी-20 का सबसे कम टोटल डिफेंड किया है।

इससे पहले दुबई में पिछले 31 टी-20 मैचों में सबसे कम स्कोर जो डिफेंड किया गया था, वह था- 172 रन। 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 172 रन को डिफेंड किया था। अब एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ 170 रन को डिफेंड किया। भानुका राजपक्षा को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

श्रीलंका की पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 170 रन बनाए। भानुका राजपक्षा ने तूफानी पारी खेली। श्रीलंका ने एक वक्त 58 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। पाथुम निसांका (8), कुसल मेंडिस (0), धनंजय डी सिल्वा (28), दानुष्का गुणातिलाका (1), दासुन शनाका (2) जल्दी आउट हो गए।

इसके बाद राजपक्षा ने हसरंगा के साथ छठे विकेट के लिए 36 गेंदों पर 58 रन की साझेदारी निभाई। हसरंगा ने 21 गेंदों पर 36 रन की अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। वह हारिस रऊफ की गेंद पर कैच आउट हुए। 

राजपक्षा ने 35 गेंदों में टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। उन्होंने सातवें विकेट के लिए चमिका करुणारत्ने के साथ 31 गेंदों पर 54 रन की नाबाद साझेदारी निभाई। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पहली बार किसी टीम की ओर से छठे और सातवें विकेट के लिए 50+ रन की पार्टनरशिप हुई है। 
 

राजपक्षा ने 71 रन की अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 157.78 का रहा। पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, नसीम शाह, शादाब खान और इफ्तिखार अहमद को एक-एक विकेट मिला। 

पाकिस्तान की पारी

171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत खराब रही। चौथे ओवर में टीम को दो झटके लगे। प्रमोद मदुशन ने अपने पहले ही ओवर में कप्तान बाबर आजम (5) और अगली गेंद पर फखर जमान (0) को पवेलियन भेजा। इसके बाद मोहम्मद रिजवान और इफ्तिखार अहमद ने तीसरे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी निभाई। इफ्तिखार अहमद को मदुशन ने अपना तीसरा शिकार बनाया। वह 31 गेंदों में 32 रन बना सके। इसके बाद मोहम्मद नवाज भी कुछ खास नहीं कर सके।

नवाज नौ गेंदों में छह रन बना सके। उन्हें चमिका करुणारत्ने ने आउट किया। इस बीच रिजवान ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 16वां अर्धशतक लगाया। इसके बाद 17वां ओवर हसरंगा डालने आए और उन्होंने मैच को पूरी तरह श्रीलंका के पक्ष में घूमा दिया। 17वें ओवर की पहली गेंद पर हसरंगा ने रिजवान को गुणातिलाका के हाथों कैच कराया। इसके बाद तीसरी गेंद पर आसिफ अली को क्लीन बोल्ड किया। पांचवीं गेंद पर हसरंगा ने खुशदिल शाह को तीक्ष्णा के हाथों कैच कराया। इसके बाद पाकिस्तान की टीम वापसी नहीं कर सकी।

आखिर में श्रीलंकाई गेंदबाजों ने शादाब खान (8), हारिस रऊफ और नसीम शाह को पवेलियन भेज पाकिस्तान की पारी को 147 रन पर समेट दिया। श्रीलंका की ओर से मदुशन ने चार और हसरंगा ने तीन विकेट झटके। वहीं, करुणारत्ने को दो विकेट मिले। तीक्ष्णा ने एक विकेट लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed