फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka announced 24-member squad for England T20I and ODI series

ENG vs SL: इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे और टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम का एलान

Tue, 08 Jun 2021 07:21 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 08 Jun 2021 07:21 PM IST
सार

इंग्लैंड दौरे पर श्रीलंकाई टीम को तीन टी-20 और इतने ही वन-डे मैचों की सीरीज खेलनी है। दौरे की शुरुआत टी-20 से होगी। पहला मुकाबला 23 जून को खेला जाएगा।

विज्ञापन
Sri Lanka announced 24-member squad for England T20I and ODI series
श्रीलंकाई टीम - फोटो : social media

विस्तार

श्रीलंका ने मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय और वन-डे सीरीज के लिए अपनी 24 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। बता दें कि श्रीलंकाई टीम नौ जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। कुसल परेरा के हाथों में टीम की कमान है। बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर श्रीलंकाई टीम को तीन टी-20 और इतने ही वन-डे मैचों की सीरीज खेलनी है। दौरे की शुरुआत टी-20 से होगी। पहला मुकाबला 23 जून को खेला जाएगा। दूसरा व तीसरा मुकाबला क्रमशः 24 और 26 जून को होगा। वहीं, 29 जून से वन-डे सीरीज की शुरुआत होगी। दूसरा और तीसरा वन-डे एक और चार जुलाई को खेला जाएगा।

विज्ञापन


इंग्लैंड दौरे के लिए श्रीलंकाई टीम: 
कुसल परेरा (कप्तान), कुसल मेंडिस, दनुष्का गुणथिलाका, अविष्का फर्नांडो, पथुम निसानका, निरोशन डिकवेला, धनंजय डी सिल्वा, ओशादा फर्नांडो, चरित असलंका, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, रमेश मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, धनंजय लक्षन, ईशान जयरत्ने, दुष्मंथा चमीरा, इसुरु उडाना, असिथा फर्नांडो, नुवान प्रदीप, बिनुरा फर्नांडो, शिरन फर्नांडो, लक्षन संदाकानी, अकिला धनंजय, प्रवीण जयविक्रमा
विज्ञापन

 


वार्षिक अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे श्रीलंकाई खिलाड़ी
श्रीलंका के क्रिकेटर इंग्लैंड के दौरे पर जाने के लिए तैयार तो हो गए हैं लेकिन उन्होंने साफ किया कि जब तक श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) मूल्यांकन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से नहीं बताता है तब तक वे वार्षिक अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे। खिलाड़ियों ने बोर्ड से कहा कि वे केवल इस दौरे के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर करेंगे लेकिन वार्षिक अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के लिए उन्हें और समय चाहिए। खिलाड़ियों ने तीन जून की समयसीमा तक अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं करने के अपने फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव था। उन्होंने कहा कि भले ही प्रशासन ने अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं करने के कारण वेतन नहीं देने का फैसला किया हो लेकिन वे अपने देश के लिए खेलने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed