{"_id":"5f9255dd3c4e1a1c591d03b7","slug":"srh-vs-rr-david-warner-praises-jason-holder-said-his-arrival-strengthened-the-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"SRH vs RR: पहले ही मैच में छाया ये कैरेबियाई ऑलराउंडर, वार्नर ने कहा- उनके आने से टीम मजबूत हुई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SRH vs RR: पहले ही मैच में छाया ये कैरेबियाई ऑलराउंडर, वार्नर ने कहा- उनके आने से टीम मजबूत हुई
Fri, 23 Oct 2020 09:32 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 23 Oct 2020 09:32 AM IST
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने लगातार तीन हार के बाद शानदार वापसी की। बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने राजस्थान को आठ विकेट से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखा। सनराइजर्स की टीम मैच में बड़े बदलाव के साथ उतरी और चोटिल विलियमसन की जगह ऑलराउंडर जेसन होल्डर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। टीम का यह फैसला सही भी साबित हुआ। होल्डर ने अपने पहले ही मैच में शानदार गेंदबाजी कर तीन विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन
होल्डर के प्रदर्शन पर कप्तान वार्नर भी काफी खुश नजर आए और उनकी जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘जेसन के आने से टीम को अतिरिक्त मजबूती मिली है। उसका कद, उसका अनुभव। वह आज बल्लेबाजी नहीं कर पाया लेकिन वह आलराउंड खिलाड़ी है।’
विज्ञापन
बता दें कि सनराइजर्स ने मिचेल मार्श के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद होल्डर को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम से जोड़ा। इसके बाद पिछले मैच में केन विलियमसन के चोटिल होने के बाद होल्डर को मौका दिया गया। होल्डर ने शानदार गेंदबाजी के साथ जबरदस्त फील्डिंग भी किया। उन्होंने चार ओवर में 33 रन देकर तीन बड़े विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा उन्होंने अपनी ही गेंदबाजी में रोबिन उथप्पा को रनआउट भी किया। कुल मिलाकर होल्डर ने राजस्थान की आधी टीम का खुद शिकार किया।
विज्ञापन
पांडे और शंकर को भी सराहना
सनराइजर्स के कप्तान डेविड वार्नर ने मनीष पांडे और विजय शंकर की पारियों की भी तारीफ की. उन्होंने इसे शानदार प्रदर्शन करार दिया। वार्नर ने कहा, ‘यह जबर्दस्त प्रदर्शन था। हम इसी तरह का मैच चाहते थे। यह एक संपूर्ण प्रदर्शन था। यह देखकर अच्छा लगा कि इन दोनों को अपनी कड़ी मेहनत का इनाम मिला। हमने पूर्व में शुरू में विकेट नहीं गंवाए थे और इसलिए उन्हें मौका नहीं मिला था।’