फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SRH vs PBKS IPL Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi

SRH vs PBKS Playing-11: लगातार तीसरी हार से बचना चाहेगी हैदराबाद की टीम, दो मैच जीत चुके पंजाब से मुकाबला

Sun, 09 Apr 2023 11:55 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 09 Apr 2023 11:55 AM IST
सार

Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings Playing 11 Prediction : पिछले दो सीजन में हैदराबाद अंक तालिका में आठवें स्थान पर रहा था और उसे उम्मीद थी कि इस सत्र में शुरुआत अच्छे रहेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। हैदराबाद की टीम दो मैच हार चुकी है।

विज्ञापन
SRH vs PBKS IPL Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार दो हार से परेशान सनराइजर्स हैदराबाद अपने घर में रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेगा। इससे पहले हैदराबाद को राजस्थान रॉयल्स ने 72 रन से, जबकि लखनऊ सुपरजाएंट्स ने पांच विकेट से शिकस्त दी थी। पिछले दो सीजन में हैदराबाद अंक तालिका में आठवें स्थान पर रहा था और उसे उम्मीद थी कि इस सत्र में शुरुआत अच्छे रहेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। 
विज्ञापन

पंजाब के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन

टीम में कई अच्छे बल्लेबाज होने के बावजूद वे उम्मीद के मुताबिक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। कप्तान एडेन मार्करम पिछले मैच में खाता नहीं खोल पाए थे। वह अपनी राष्ट्रीय टीम दक्षिण अफ्रीका के लिए शानदार प्रदर्शन करने के बाद आईपीएल खेलने भारत आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके अलावा पाकिस्तान सुपर लीग में बड़ी-बड़ी पारियां खेलने वाले हैरी ब्रूक के बल्ले पर स्पिनरों ने अंकुश लगा रखा है। वह पिछले दोनों मैचों में स्पिनरों की गेंद पर ही आउट हुए थे। मयंक अग्रवाल और राहुल त्रिपाठी के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है।
विज्ञापन

पंजाब की टीम के गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों फॉर्म में

वहीं, कप्तान शिखर धवन की अगुआई वाली पंजाब किंग्स की टीम लगातार तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी। पंजाब ने अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन करके कोलकाता नाइटराइडर्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज की थी।

भुवनेश्वर और करन के बीच हो सकती है जोरदार टक्कर
भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड पंजाब के खिलाफ शानदार रहा है। उन्होंने पंजाब के खिलाफ 18 मैचों में 26 विकेट लिए हैं। वहीं, पंजाब की ओर से सैम करन शानदार फॉर्म में हैं। वह आईपीएल में लेफ्ट आर्म पेसर्स के खिलाफ 256.25 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। हैदराबाद की टीम उनसे बचकर रहना चाहेगी। 

IPL में हैदराबाद स्टेडियम के आंकड़े
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम स्टैट्स
कुल मैच 65 
पहले बैटिंग करते हुए टीम जीती 28 
चेज करते हुए टीम जीती  37 
औसतन फर्स्ट इनिंग स्कोर 158.35 
औसतन पावरप्ले स्कोर 46 
औसतन डेथ ओवर स्कोर  46.8 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हैरी ब्रूक, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, आदिल राशिद/मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक।

पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, शाहरुख खान, सैम करन, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, नाथन एलिस, अर्शदीप सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed