फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SRH vs GT: Sunrisers Hyderabad Coach Muttiah Murlitharan caught sledging Marco Jansen on bowling full in final over against Gujarat Titans, Watch Video

IPL 2022: मार्को यानसेन का आखिरी ओवर देख मुरलीधरन ने खो दिया आपा, सरेआम देने लगे गालियां, देखें वीडियो

Thu, 28 Apr 2022 09:55 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 28 Apr 2022 09:55 AM IST
सार

डग आउट में बैठे सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिन कोच मुथैया मुरलीधरन आपा खो बैठे। वे डग आउट में ही यानसेन को अपशब्द कहते नजर आए। उन्होंने कहा कि यानसेन क्यों राशिद को फुल टॉस बॉल फेंक रहे हैं। 

विज्ञापन
SRH vs GT: Sunrisers Hyderabad Coach Muttiah Murlitharan caught sledging Marco Jansen on bowling full in final over against Gujarat Titans, Watch Video
मुथैया मुरलीधरन - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 के 40वें मैच में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हरा दिया। जीत के लिए 196 रन के लक्ष्य को गुजरात ने आखिरी गेंद पर हासिल कर मैच अपने नाम किया। 20वें ओवर में गुजरात को जीत के लिए 22 रन चाहिए थे और तब क्रीज पर राहुल तेवतिया और राशिद खान थे। 
विज्ञापन


IPL 2022: Muttiah Muralitharan Furious As Rashid Khan Takes Marco Jansen To The Cleaners In The 20th Over, Watch Video
विज्ञापन

मैच के दौरान मुरलीधरन नाराज हो गए थे

पहली गेंद पर तेवतिया ने छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर तेवतिया ने एक रन लिया। यानसेन की तीसरी गेंद पर राशिद ने छक्का लगाया। चौथी गेंद पर राशिद कोई रन नहीं बना सके। पांचवीं गेंद पर यानसेन ने यॉर्कर का प्रयास किया, लेकिन गेंद फुल टॉस राशिद के पास पहुंची। इस पर राशिद ने छक्का लगाया। इससे डग आउट में बैठे सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिन कोच मुथैया मुरलीधरन आपा खो बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे डग आउट में ही यानसेन को गालियां देते नजर आए। उन्होंने कहा कि यानसेन क्यों राशिद को फुल टॉस बॉल फेंक रहे हैं। इसके बाद मुरलीधरन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि 'कूल' मुरलीधरन भी अपना आपा खो बैठे।
आखिरी गेंद पर गुजरात टाइटंस को जीतने के लिए तीन रन की जरूरत थी। यानसेन ने शॉर्ट बॉल फेंकी और इस पर भी राशिद ने छक्का लगाया। इस तरह गुजरात की टीम ने पांच विकेट से मैच जीत लिया। यानसेन ने मैच में चार ओवर में 63 रन लुटाए, जो कि आईपीएल में रन चेज में किसी गेंदबाज द्वारा लुटाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड लुंगी एनगिडी के नाम था। उन्होंने 2019 में चेन्नई से खेलते हुए मुंबई के खिलाफ 62 रन लुटाए थे। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 195 रन बनाए। जवाब में गुजरात की ओर से ऋद्धिमान साहा ने बेहतरीन पारी खेली। साहा ने 38 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से 68 रन की पारी खेली। वहीं, राशिद 11 गेंदों पर चार छक्के की मदद से 31 रन और राहुल तेवतिया 21 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के की मदद से 40 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed