फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SRH vs GT: Shubman Gill praised Siraj, called bowlers gamechangers; Pat Cummins questions Hyderabad pitch IPL

SRH vs GT: शुभमन ने जमकर की सिराज की तारीफ, गेंदबाजों को गेमचेंजर बताया; कमिंस ने हैदराबाद कि पिच पर उठाए सवाल

Mon, 07 Apr 2025 09:00 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 07 Apr 2025 09:00 AM IST
सार

गुजरात के गेंदबाजों ने पहले बल्लेबाजी कर रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 20 ओवर में आठ विकेट पर 152 रन ही बनाने दिया। सिराज ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। शुभमन गिल ने उनकी और बाकी गेंदबाजों की तारीफ की है।

विज्ञापन
SRH vs GT: Shubman Gill praised Siraj, called bowlers gamechangers; Pat Cummins questions Hyderabad pitch IPL
गुजरात की टीम - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2025 के 19वें मैच में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया। मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के बाद कप्तान शुभमन गिल की शानदार पारी से गुजरात की टीम जीतने में कामयाब रही। मैच के बाद गुजरात के कप्तान ने सिराज की जमकर तारीफ की। साथ ही उन्होंने गेंदबाजों को टी20 क्रिकेट में गेमचेंजर बताया। 
विज्ञापन

गिल ने गेंदबाजों की तारीफ की
मैच में सिराज ने 17 रन देकर चार विकेट लिए थे। उनके अलावा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और बाएं हाथ के स्पिनर साई किशोर ने भी दो-दो विकेट चटकाए। मैच के बाद गिल ने कहा, 'गेंदबाज मैच का रूख बदल देते हैं। खासतौर पर इस प्रारूप में। काफी लोग टी20 में बल्लेबाजी और हिटिंग की बात करते हैं, लेकिन हमें लगता है कि मैच गेंदबाजों द्वारा जीते जाते हैं। इसलिए इस फ्रेंचाइजी में गेंदबाजों को काफी तवज्जो दी जाती है।'

SRH vs GT: हैदराबाद ने लगाया हार का चौका, ऑलराउंड प्रदर्शन से गुजरात ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत; मैच रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

गिल ने सुंदर को भी सराहा
गिल ने कहा, 'हम पूरे मैदान में शॉट खेलना चाहते थे। मेरे और वाशिंगटन सुंदर के बीच यही बातचीत हुई थी। सुंदर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में उत्साहित थे, लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर नियम के साथ, आपको कई बार अपनी योजनाओं को बदलना पड़ता है। जिस तरह से उन्होंने इस मैच में बल्लेबाजी की वह शानदार थी। हमारे बीच कोई खास बातचीत नहीं हुई। बस हम अच्छे क्रिकेटिंग शॉट्स खेलने के बारे में सोच रहे थे। एक बार जब हमने 30-40 रन की साझेदारी कर ली तो हमने खेल खत्म करने का सोचा। गेंदबाजी और फील्डिग के दौरान जो ऊर्जा सिराज लाते हैं, वह देखना शानदार है।
विज्ञापन

SRH vs GT: Shubman Gill praised Siraj, called bowlers gamechangers; Pat Cummins questions Hyderabad pitch IPL
पैट कमिंस - फोटो : ANI
कमिंस ने पिच पर उठाए सवाल
वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने हैदराबाद की पिच पर ही सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा, 'यह हैदराबाद का पारंपरिक विकेट नहीं है। यहां गेंद स्किड हो रही थी, लेकिन हैदराबाद का पारंपरिक विकेट थोड़ा कठोर है। इस पिच पर खेलना बहुत मुश्किल था। अंत में यह विकेट उतना स्पिन भी नहीं कर रहा था जैसा हमने सोचा था। हमारा स्कोर भी अच्छा नहीं रहा, लेकिन उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की। उनकी तेज गेंदबाजी को भी इस मैच में खेलना थोड़ा मुश्किल था।'

IPL 2025: चार महीने बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार बुमराह, मैच से पहले अभ्यास सत्र में दमखम से की गेंदबाजी

मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो गुजरात के गेंदबाजों ने पहले बल्लेबाजी कर रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 20 ओवर में आठ विकेट पर 152 रन ही बनाने दिया। जवाब में कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 61 रन) के अर्धशतक और वाशिंगटन सुंदर (49 रन) के साथ उनकी तीसरे विकेट के लिए 56 गेंद में 90 रन की साझेदारी की बदौलत गुजरात ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की। गिल और शेरफाने रदरफोर्ड (नाबाद 35 रन, 16 गेंद, छह चौके, एक छक्का) के बीच चौथे विकेट के लिए 21 गेंद में 47 रन की अटूट साझेदारी हुई। गुजरात ने 16.4 ओवर में तीन विकेट पर 153 रन बनाकर जीत हासिल की। यह सनराइजर्स हैदराबाद की लगातार चौथी हार रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed