कैसी होगी प्लेइंग XI: दिल्ली कैपिटल्स संतुलित, लेकिन SRH की टीम में बदलाव संभव
- दिल्ली कैपिटल्स और SRH के बीच आज दूसरा मैच
- ऋषभ पंत की आक्रामकता और राशिद के कौशल का टेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी दमदार गेंदबाजी के कारण दिल्ली कैपिटल्स की टीम रविवार को यहां होने वाले आईपीएल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी, जिसमें ऋषभ पंत के आक्रामक कौशल और राशिद खान की कौशलपूर्ण गेंदबाजी के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। अपनी धीमी प्रकृति के कारण आलोचकों के निशाने पर रहे चेपॉक के विकेट पर यह इस सत्र का 10वां और आखिरी मैच होगा तथा पंत और सनराइजर्स के कप्तान डेविड वार्नर यहां बल्लेबाजी के लिए अनुकूल विकेट के लिए प्रार्थना कर रहे होंगे। चेपक के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अब तक जो नौ मैच खेले गए हैं उनमें केवल दो अवसरों पर टीमों ने 170 रन से अधिक का स्कोर बनाया। इस पिच पर बल्लेबाजों को अब तक कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ा है।
केन की वापसी से हैदराबाद को बल
इस तरह के विकेट पर ‘पावर हिटिंग’ अभी तक महत्वपूर्ण साबित हुई है और ऐसे में दिल्ली के कप्तान की लंबे शॉट खेलने की काबिलियत यहां अहम साबित होगी। शिखर धवन अच्छी फॉर्म में हैं, लेकिन पृथ्वी शॉ पहले मैच के बाद नहीं चल पाए हैं, लेकिन ताकत के बजाय टाइमिंग पर निर्भर बल्लेबाजों का यहां जूझना पड़ सकता है। ऐसे में पंत की जिम्मेदारी बढ़ जाती है।
हैदराबाद ने अपने चारों मैच चेन्नई में खेले हैं और वह अब इस विकेट की प्रकृति से वाकिफ हो गया है। इसका सबूत लगातार तीन हार के बाद पिछले मैच में पंजाब किंग्स पर नौ विकेट की जीत है। सनराइजर्स के पास दमदार भारतीय खिलाड़ियों की कमी है। मगर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन को अंतिम एकादश में शामिल करने से उसकी बल्लेबाजी संतुलित हो जाती है।
संभावित एकादश
दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, आर अश्विन, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, आवेश खान, कागिसो रबाडा
सनइराजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), केन विलियम्सन, जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडेय, विजय शंकर, अब्दुल समद, राशिद खान, शाहबाज नदीम, खलील अहमद, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा