Sreesanth vs Gambhir: लाइव मैच में गंभीर और श्रीसंत भिड़े; पूर्व गेंदबाज ने VIDEO जारी कर गौतम पर निशाना साधा
मैच के बाद श्रीसंत ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वीडियो डाल गंभीर पर निशाना साधा है और बड़े खुलासे किए हैं। श्रीसंका का कहना है कि गंभीर के कथित बुरे व्यवहार से वह इतने नाराज हुए कि उन्हें वीडियो पोस्ट करना पड़ा।
विस्तार
दरअसल, इस मैच के दौरान गुजरात के कप्तान पार्थिव पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंडिया कैपिटल्स के लिए कर्क एडवर्ड्स और गंभीर ओपनिंग के लिए आए। अपनी 30 गेंद में 51 रन की पारी में कैपिटल्स के कप्तान गंभीर ने श्रीसंत को कुछ चौके लगाए। वीडियो में ऐसा दिख रहा है कि इसके बाद श्रीसंत ने हताशा में गंभीर की ओर देखा और कुछ शब्द कहे। इसके जवाब में गंभीर ने इस तेज गेंदबाज को घूरकर देखा और इशारा किया। यह विवाद यहीं नहीं रुका। एक फैन ने सोशल मीडिया पर स्टैंड से रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो पोस्ट किया जो कि कैपिटल्स के किसी बल्लेबाज के आउट होने के समय का है। उस ब्रेक के दौरान गंभीर और श्रीसंत के बीच फिर से शब्दों का आदान-प्रदान हुआ।
Emotions are always running high, when you were very passionate about your game.
— Nikhil 🏏 (@CricCrazyNIKS) December 6, 2023
Sreesanth and Gambhir in an animated chat during the @llct20 Eliminator!#LegendsLeagueCricket pic.twitter.com/Qjz8LqC41l
6... 4... Showdown! Watch till the end for Gambhir 👀 Sreesanth.
— FanCode (@FanCode) December 6, 2023
.
.#LegendsOnFanCode @llct20 pic.twitter.com/SDaIw1LXZP
गौतम गंभीर और एस श्रीसंत, इन दोनों के आक्रामक तेवर संन्यास के बाद भी जारी है. गुजरात के सुरतमें लीजेंड्स लीग क्रिकेट मैच के दौरान आपस में दोनों लड़ बैठे. नोंक-झोंक का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.#GautamGambhir #Sreesanth #Cricket #Surat pic.twitter.com/q4bIz9okBu
— Avnish Goswami (@AvnishGoswamiSK) December 6, 2023
श्रीसंत को बनाना पड़ा वीडियो
श्रीसंत ने गंभीर पर लगाए बड़े आरोप
'गंभीर ने मेरे परिवार को आहत किया'
Huge allegations on Gautam Gambhir by Sreesanth🔥 Shame on you Gautam Gambhir🤮 Sreesanth exposed Gambhir #LegendsLeagueCricket pic.twitter.com/SR7beI64LC
— Rohit bottled rigged home wc👁️🗨️🚩 (@AvengerReturns_) December 7, 2023
गंभीर पर तंज कसने के लिए श्रीसंत ने विराट का नाम लिया
उन्होंने कहा, 'अगर आप अपने ही सहयोगियों का सम्मान नहीं करते तो टीम या लोगों का प्रतिनिधित्व करने का क्या मतलब है। किसी इंटरव्यू में जब उनसे विराट (कोहली) के बारे में पूछा जाता है, तो वह कभी नहीं बोलते, वह कुछ और बोलते हैं। मैं इससे अधिक विस्तार में नहीं जाना चाहता। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि मैं बहुत आहत हूं। मेरा परिवार आहत है। मैंने बुरे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया है।' गंभीर ने श्रीसंत द्वारा की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। गंभीर और श्रीसंत 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप में विजेता भारतीय टीम का हिस्सा थे।