{"_id":"da282064-c682-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"sreesanth-seen-with-girl-in-cctv-footage","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पॉट फिक्सिंग: सीसीटीवी फुटेज में लड़की संग दिखे श्रीसंत ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पॉट फिक्सिंग: सीसीटीवी फुटेज में लड़की संग दिखे श्रीसंत
चंडीगढ़/नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2013 09:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में फंसे राजस्थान रॉयल्स के पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत और अंकित चव्हाण को बुकी जीजू ने होटल जेडब्ल्यू मैरियट में न केवल गिफ्ट दिए थे, बल्कि उन्हें लड़कियों से भी मिलवाया था।
विज्ञापन
होटल की दूसरी मंजिल से मिली सीसीटीवी फुटेज से इस बात का खुलासा हुआ है।
फुटेज में दोनों खिलाड़ियों के साथ लड़कियां आती जाती दिख रही हैं। यहीं नहीं श्रीसंत तो अपने कमरा नंबर 333 में एक लड़की को अंदर लेकर जाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा ये दोनों खिलाड़ी देर रात तक होटल की दूसरी मंजिल पर अपने कमरों के बाहर खड़े होकर बालकनी में लड़कियों से बातचीत कर रहे थे।
पुलिस श्रीसंत को गिफ्ट में दिए गए दोनों मोबाइल बरामद कर चुकी है। बुकी द्वारा गिफ्ट किए गए दोनों मोबाइल श्रीसंत ने जयपुर में रहने वाली अपनी दो गर्लफ्रेंड्स को दे दिए थे।
विज्ञापन
आठ मई को राजस्थान रॉयल्स की टीम सेक्टर 35 स्थित होटल जेडब्ल्यू मैरियट में पहुंची थी। रात दस बजे बुकी जीजू क्रिकेटर अंकित चव्हाण के साथ श्रीसंत के कमरा नं 333 के बाहर पहुंचे। उसने श्रीसंत से मिलने के लिए दरवाजा खटखटाया।
इस दौरान अंकित ने हाथ में पैकेट पकड़ा हुआ था। श्रीसंत ने थोड़ी देर बाद दरवाजा खोला। दस मिनट बाद काले कपड़े पहने हुए एक लड़की श्रीसंत के कमरे के पास आई। कुछ देर बाद दो और लोग श्रीसंत के कमरे के बहार पहुंचे। इस दौरान एक लड़की श्रीसंत के कमरे के बाहर खड़ी रही।
रात करीब 10:55 पर श्रीसंत और अंकित लड़कियों के साथ होटल से बाहर चले गए थे। रात करीब 2:19 बजे श्रीसंत ब्लैक एंड व्हाइट कपड़े पहनकर होटल में आई एक और लड़की के साथ दिखे। श्रीसंत लड़की के साथ सीधा अपने कमरे में चले गए। इसके अलावा क्रिकेटर अंकित उसके पीछे दूसरी लड़की के साथ आ रहा था।
रात 3:55 बजे श्रीसंत अकेले अपने कमरे से बाहर आते हुए दिखाई दिए। अगले दिन 9 मई को किंग्स इलेवन और राजस्थान रॉयल्स टीमों के मैच के दौरान श्रीसंत पर स्पाट फिक्सिंग के आरोप लगे।
दिल्ली पुलिस होटल से फुटेज और कमरों का रिकार्ड आदि अपने साथ ले गई थी। इनकी जांच में गिफ्ट आदि का खुलासा हुआ।