{"_id":"79f16e1a-c602-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"sreesanth-and-chandila-send-for-2-more-days-in-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीसंत-चंडीला की रिमांड बढ़ी, जेल भेजे गए अंकित चव्हाण ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीसंत-चंडीला की रिमांड बढ़ी, जेल भेजे गए अंकित चव्हाण
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 26 May 2013 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग में पकड़े गए राजस्थान रॉयल्स के पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत और अजित चंडीला की पुलिस हिरासत की रिमांड बढ़ाकर 28 मई तक कर दी गई है। जबकि अंकित चव्हाण को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
रविवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट में रॉयल्स के पकड़े गए तीनों क्रिकेटरों के अलावा अन्य बुकीज को भी पेश किया गया। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से श्रीसंत समेत सभी आरोपियों से पूछताछ के लिए दो और दिन की रिमांड की मांग की थी जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
कोर्ट ने क्रिकेटर चव्हाण और तीन अन्य बुकीज को इसी मामले में चार जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जेल भेजे गए अंकित ने कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है। उन्होंने 2 जून को अपनी शादी के वास्ते जमानत की याचिका दायर की है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 28 मई की तारीख तय की है। श्रीसंत ने भी जमानत की याचिका दायर कर रखी है।
विज्ञापन