फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   spot fixing scandal raises pressure on n srinivasan to quit

श्रीनिवासन अड़े, हटाने की कोशिशें तेज

Sat, 25 May 2013 09:18 PM IST
मुंबई/कोलकाता/एजेंसी
मुंबई/कोलकाता/एजेंसी Updated Sat, 25 May 2013 09:18 PM IST
विज्ञापन
spot fixing scandal raises pressure on n srinivasan to quit

दामाद गुरुनाथ मयप्पन के स्पॉट फिक्सिंग के फंदे में फंसने के बाद घिरे बीसीसीआई प्रमुख एस श्रीनिवासन ने इस्तीफा देने से शनिवार को साफ इंकार कर दिया। हालांकि क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पद से उनको हटाने की कोशिशें तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


बोर्ड में उनके विरोधी सक्रिय हो गए हैं। बताया जा रहा है कि श्रीनिवासन को पद से हटाने की प्रक्रिया उनके निलंबन के साथ शुरू की जा सकती है। इस बीच आईपीएल के रविवार को होने वाले फाइनल मैच पर छाए संशय के बादलों को साफ करते हुए आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा है कि मैच कोलकाता में तय कार्यक्रम के मुताबिक होगा।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि मयप्पन की गिरफ्तारी के बाद बीसीसीआई के एक धड़े में सहमति बन रही है कि यदि श्रीनिवासन को तत्काल हटाया नहीं जाता तो उन्हें निलंबित जरूर कर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनिवासन के समर्थकों और विरोधियों ने जोरदार लॉबिंग भी शुरू कर दी है। पूर्व बोर्ड अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने शनिवार को बीसीसीआई के पदाधिकारियों के लिए डिनर आयोजित किया। श्रीनिवासन के समर्थकों ने भी राज्य इकाइयों को एकजुट करना शुरू कर दिया है।

इससे पहले मुंबई में श्रीनिवासन में कहा कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है तो मैं इस्तीफा क्यों दूं। मुझे इस्तीफे के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है। इस्तीफे का कोई सवाल ही नहीं उठता। मयप्पन की गिरफ्तारी के मसले पर उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा।

सूत्रों ने बताया कि बोर्ड के कुछ सदस्यों का मानना है कि पूर्व बीसीसीआई प्रमुख शशांक मनोहर को अंतरिम अध्यक्ष बना दिया जाए क्योंकि उनकी साफ सुथरी छवि है। इसके अलावा अध्यक्ष पद की अंतरिम जिम्मेदारी संभालने के लिए हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े शिवलाल यादव का नाम भी चल रहा है।

सूत्रों के मुताबिक रविवार को आईपीएल के फाइनल के बाद कोलकाता में बोर्ड के सदस्य अनौपचारिक बैठक कर इस मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। इस दौरान श्रीनिवासन से भी बात होगी, जिसमें उन्हें पद से सम्मानजनक तरीके से हटने के लिए राजी करने की कोशिश की जाएगी।

वैसे श्रीनिवासन का कार्यकाल इस साल सितंबर में ही पूरा हो रहा है। एक संशोधित नियम के तहत वे अध्यक्ष पद पर एक साल और यानी सितंबर 2014 तक भी बने रह सकते हैं, लेकिन यह संभावना फिलहाल हकीकत से दूर दिख रही है।


धोनी की टीम पर सवाल
महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ गुरुनाथ मयप्पन की गिरफ्तारी के बाद सीएसके के अस्तित्व में बने रहने पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि फाइनल में टीम खेलेगी। यह बात आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने शनिवार को साफ भी कर दी। वहीं, सूत्रों ने भी कहा कि अभी सीएसके को खत्म करने का कोई प्रस्ताव नहीं है क्योंकि अभी सिर्फ आरोप लगे हैं और फैसला अदालत में होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed