{"_id":"0fb28936-d204-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"spot-fixing-rs-200-crore-betting-on-every-match-in-ipl-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर मैच में लगता था 200 करोड़ तक का सट्टा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हर मैच में लगता था 200 करोड़ तक का सट्टा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2013 01:00 AM IST
विज्ञापन
बुकी रमेश व्यास ने दिल्ली पुलिस को बताया है कि आईपीएल के हर मैच में 150 से 200 करोड़ रुपये का सट्टा लगाया जाता था। दाऊ द इब्राहिम इसमें करोड़ों रुपये लगाता था।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आईपीएल में अगर कोई हल्का मैच होता था तो उसमें 100 करोड़ रुपये तक का सट्टा लगता था।
जो मैच रोचक होता या फिर टीमें बड़ी होती थीं तो उसमें 150 से 200 करोड़ रुपये का सट्टा लगता था।
बुकी रमेश व्यास ने यह भी खुलासा किया है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के जरिए हवाला का पैसा लगाया जाता है। सट्टेबाजी के पैसे का भारत में बंटवारा होता था और उसके बाद पैसा हवाला के जरिए विदेश भेजा जाता था।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सट्टेबाजी का 40 फीसदी पैसा भारत में और 60 फीसदी हिस्सा विदेश में जाता था।
विशेष पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक की जांच में आईपीएल चार, पांच और छह में फिक्सिंग व सट्टेबाजी की बात सामने आ चुकी है।
दिल्ली पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि कहीं अन्य आईपीएल में भी तो फिक्सिंग नहीं हुई।