फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   spot fixing: 3 cricketers among shreeshant in police remand

स्पॉट फिक्सिंगः श्रीसंत समेत 14 आरोपी पुलिस रिमांड पर

Thu, 16 May 2013 10:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 16 May 2013 10:01 PM IST
विज्ञापन
spot fixing: 3 cricketers among shreeshant in police remand

स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार तेज गेंदबाज श्रीसंत समेत राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों को 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


इस मामले में गिरफ्तार तीनों क्रिकेटरों समेत सभी 14 बुकिज को बृहस्पतिवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट के जज के घर में पेश किया गया। जहां श्रीसंत समेत तीनों क्रिकेटरों को 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। पुलिस ने कोर्ट से 7 दिन की कस्टडी रिमांड मांगी थी।
विज्ञापन


इन आरोपियों पर महाराष्ट्र संगठित नियंत्रण कानून (मकोका) भी लगाया जा सकता है। मकोका लगने पर आरोपियों की डेढ़ साल से पहले कोई रिहाई नहीं हो सकती।

पुलिस के अनुसार स्पॉट फिक्सिंग मामले का सरगना विदेश्ा में है और फिक्सिंग में किसी विदेशी क्रिकेटर के शामिल होने की जानकारी नहीं है।

दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को फिक्सिंग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कोडवर्ड का खुलासा किया है। उसके अनुसार स्पॉट फिक्सिंग के लिए खिलाड़ी लॉकेट घुमाने, तौलिया निकालने से लेकर टी शर्ट उठाने और वार्मअप करने जैसा व्यवहार मैदान पर करते हैं। हर मैच के दूसरे ओवर के लिए 60 लाख रुपए में सौदा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पॉट फिक्सिंग: श्रीसंत समेत तीनों क्रिकेटर सस्पेंड

दिल्ली पुलिस ने राजस्थान रॉयल्स के तीन क्रिकेटरों एस श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजित चंडीला के सट्टोबाजों के साथ संबंधों के सबूत पेश करते हुए कहा कि आईपीएल में पांच, नौ और 15 मई के मैचों में स्पॉट फिक्सिंग की गई थी।

पुलिस ने क्रिकेटरों और सट्टोबाजों के बीच बातचीत के टेप सुनाने के अलावा मैचों की वीडियो क्लिपिंग भी दिखाई कि क्रिकेटर किस तरह सट्टोबाजों के अनुसार काम कर रहे थे।

5 मई (राजस्थान vs पुणे)
जयपुर में राजस्थान-पुणे मैच में चंडीला और बुकी अमित के बीच बातचीत हुई थी कि उसे अपने स्पैल के दूसरे ओवर में 14 रन देने हैं। इसके लिए 20 लाख रुपए एडवांस में दिए गए थे और 20 लाख रूपये बाद में देने थे। चंडीला को इस ओवर में 14 रन देने थे लेकिन वह ओवर डालने से पहले सट्टोबाजों को संकेत देना भूल गया। हालांकि उसने इस ओवर में 14 रन ही दिए। लेकिन सट्टेबाज संकेत न मिलने पर सट्टा नहीं लगा सके जिसके बाद उनके बीच बातचीत में बहस हुई और दी गई राशि वापस लौटाने की मांग की गई।

9 मई (राजस्थान vs पंजाब)
मोहाली में पंजाब और राजस्थान के मैच के लिए श्रीसंत को अपने स्पैल के दूसरे ओवर में 13 रन देने थे। श्रीसंत को अपने आगे ट्राउजर में टावल लगाकर सट्टेबाजों को बताना था कि वह अपना काम करने जा रहा है। लेकिन साथ ही उसने ओवर डालने से पहले कुछ एक्सरसाइज कर और क्षेत्ररक्षण सजाने में कुछ समय बर्बाद किया ताकि सट्टेबाजों को सट्टा लगाने के लिए वक्त मिल सके।

श्रीसंत और सट्टेबाज चांद के बीच बातचीत हुई थी कि उसे अपने दूसरे ओवर में 14 या उससे ज्यादा रन देने है और साथ ही दूसरा ओवर फेंकने से पहले ही टाइम देना है कि सट्टा तय किया जा सके।

श्रीसंत की डील 40 लाख रुपये की थी। उन्होंने बताया कि श्रीसंत ने पहला ओवर बिना टावल के डाला और दूसरा ओवर टावल लगाकर डाला। श्रीसंत ने इस ओवर में कहे अनुसार रन दिए।

15 मई (राजस्थान vs मुंबई)
मुंबई में राजस्थान और मुंबई के बीच मैच में चंदीला को नहीं उतारा गया था। चंदीला और सट्टेबाज के बीच जब बातचीत हुई तो चंदीला ने कहा कि मैं इस मैच में नहीं खेल रहा हूं लेकिन अंकित यह काम कर देगा। इसके लिए मामला 60 लाख रुपए पर तय हुआ।

अंकित को अपने स्पैल के दूसरे ओवर में 15 रन देने थे। अंकित ने पहली तीन गेंदों पर (छक्का, दो रन और छक्का) दिया और अगली तीन गेंदों पर उसने एक रन देकर 15 रन पूरे कर दिए।


इस मैच में अंकित को अपने रिस्ट बैंड को घुमाने का संकेत देना था। अंकित के लिए यह तय हुआ था कि चाहे वह पावर प्ले में गेंदबाजी करे या फिर बाद में उसे अपने दूसरे ओवर में 15 रन देने हैं।

मैच के बाद चंदीला ने सट्टेबाज से बातचीत की कि 'खुश हो गए न सेठ जी' लेकिन यह डील मेरे जरिए हुई है तो सामान मेरे जरिए ही जाना चाहिए।

अंकित के पास सीधे सामान नहीं जाना चाहिए। यानि चंडीला ने डील की थी तो वह खुद पैसे लेकर आगे अंकित को देना चाहता था।

नीरज कुमार ने इस खुलासे के लिए कहा कि हमारे पास सूचना थी कि मुंबई अंडरवर्ल्ड स्पाट फिक्सिंग कर रहा है जिसके लिए उसने सट्टेबाजों और कुछ ऐसे खिलाड़ियों से संपर्क साधा है जो लालच में आ सकते हैं। हमारी जांच में इन तीन खिलाड़ियों के नाम सामने आए हैं।

श्रीसंत को मीडिया की नजरों से बचाकर निकाल ले गई
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में गिरफ्तार क्रिकेटर श्रीसंत, अंकित और अजीत चंदीला को कैमरे में कैद करने के लिए सुबह 11 बजे से ही मीडिया का जमावड़ा पालम एयरपोर्ट पर लगा था। दिल्ली पुलिस चालाकी से बाज नहीं आई। स्पेशल सेल इन क्रिकेटरों को मीडिया की नजरों से बचाकर पिछले दरवाजे से निकाल ले गया। भ्रम बना रहे इसके लिए कमांडो, डॉग स्क्वायड और सुरक्षा का तामझाम प्रवेश गेट पर किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed