{"_id":"e4986e7a-c545-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"spot-fixing-is-not-only-problem-of-ipl-says-rahul-dravid","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टेबाजी सिर्फ आईपीएल की समस्या नहीं : द्रविड़ ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सट्टेबाजी सिर्फ आईपीएल की समस्या नहीं : द्रविड़
कोलकाता/एजेंसी
Updated Sat, 25 May 2013 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण ने भले ही आईपीएल और राजस्थान रॉयल्स की छवि को तार तार कर दिया हो लेकिन रॉयल्स के कप्तान राहुल द्रविड़ ने कहा कि सट्टेबाजी सिर्फ आईपीएल की समस्या नहीं है।
विज्ञापन
इसके चलते टी-20 लीग को प्रतिबंधित करके कुछ भी अच्छा नहीं हो सकता क्योंकि इसमें काफी अच्छी चीजें मौजूद हैं।
बकौल द्रविड़, ‘आपको चुनौतियों का सामना करना होगा। अगर आप टूर्नामेंट को ही बंद कर देंगे तो यह इसी तरह होगा जैसे बच्चे को नहाने के पानी के साथ फेंकना। हमें आईपीएल को रद्द करने जैसे बड़े बयान देने की बजाए इन मुद्दों को निपटाने की जरूरत है क्योंकि टूर्नामेंट से काफी सकारात्मक चीजें मिल रही हैं।
विज्ञापन
सट्टेबाजी का मुद्दा सिर्फ आईपीएल का नहीं है। हमने बीते समय में भी देखा है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी यह मुद्दा मौजूद था लेकिन इस कारण हम क्रिकेट को नहीं रोक सकते।’
विज्ञापन