फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   spot fixing in IPL: BCCI suspends all three players

स्पॉट फिक्सिंग: राजस्थान टीम मैनेजमेंट से होगी पूछताछ

Thu, 16 May 2013 02:01 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 16 May 2013 02:01 PM IST
विज्ञापन
spot fixing in IPL: BCCI suspends all three players

आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के मामले में तीन खिलाड़ियों की गिरफ्तारी के बाद बीसीसीआई ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


इस मामले में राजस्थान रॉयल्स के टीम प्रबंधन से भी इस मामले में पूछताछ होने की संभावना है। राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों एस श्रीसंत, अजित चंदीला और अंकित चव्हाण को मुंबई के खिलाफ बुधवार को खेले गए मैच में स्पॉट फिक्सिंग का आरोपी पाए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


बीसीसीआई ने इस पूरे मामले में जांच पूरी होने तक सभी आरोपी खिलाड़ियों को आईपीएल से निलंबित कर दिया है। बीसीसीआई संचालन अधिकारी रत्नाकर शेट्टी ने बताया कि इस मामले में क्रिकेट बोर्ड का सख्त रवैया जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड पहले भी फिक्सिंग जैसे मुद्दों को लेकर अपना रूख साफ कर चुका है और क्रिकेट की भावना को ठेस पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा बोर्ड इस मामले में भी नियमों के अनुसार आरोपी खिलाड़ियों पर कार्रवाई करेगा।

शरद पवार ने इस बीच इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। पवार ने कहा कि स्पॉट फिक्सिंग का यह पूरा मामला बेहद शर्मनाक है। लेकिन फिक्सिंग को खत्म करने के लिए इन खिलाड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed