फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Spinner Ravichandran Ashwin was unhappy with the response to India's home Test series loss after 12 years

Team India: भारत की हार के बाद प्रशंसकों की प्रतिक्रिया से गुस्सा हुए अश्विन, बोले- चरित्र पर सवाल उठाना गलत

Sun, 10 Nov 2024 04:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 10 Nov 2024 04:54 PM IST
सार

भारत की करारी हार के बाद प्रशंसकों ने काफी गुस्सा दिखाया था जिससे अश्विन को नाराजगी है। उन्होंने कहा कि हार से ड्रेसिंग रूम में मौजूद खिलाड़ियों से ज्यादा किसी को दुख नहीं हुआ।

विज्ञापन
Spinner Ravichandran Ashwin was unhappy with the response to India's home Test series loss after 12 years
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू जमीन पर मिली हार के बाद प्रशंसकों के रवैये से नाराज हैं। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम को कीवी टीम के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। यह पहली बार था जब भारत को घरेलू जमीन पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

भारत की करारी हार के बाद प्रशंसकों ने काफी गुस्सा दिखाया था जिससे अश्विन को नाराजगी है। उन्होंने कहा कि हार से ड्रेसिंग रूम में मौजूद खिलाड़ियों से ज्यादा किसी को दुख नहीं हुआ। इस 38 वर्षीय खिलाड़ी ने साथ ही कहा कि खिलाड़ियों के चरित्र पर सवाल उठाना गलत है। 

अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, मेरे लिए यह देखना कठिन था कि किस तरह लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सभी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए, यह एक खेल है। मैं बस यही कहना चाहता हूं कि एक क्रिकेट प्रशंसक की तरह सभी लोगों को दुख हुआ है। ड्रेसिंग रूम में मौजूद खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा दुख पहुंचा है। इसलिए इस पर शक नहीं करना चाहिए क्योंकि खिलाड़ियों का करियर मैदान पर वो जो करते हैं उससे ही बनता या बिगड़ता है। मेरा मानना है कि किसी के भी चरित्र पर सवाल उठाना गलत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने रचा था इतिहास
न्यूजीलैंड ने भारत को इस सीरीज के तीनों मैचों में एकतरफा अंदाज में हराया था। न्यूजीलैंड पहली ऐसी टीम बनी थी जिसने भारत को उसी के जमीन पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले दिसंबर 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद से घर पर लगातार 18 टेस्ट सीरीज जीती थी, लेकिन न्यूजीलैंड ने उसका यह अभियान रोक दिया था। मुख्य कोच गौतम गंभीर सहित कुछ सीनियर खिलाड़ियों को इस हार के बाद निशाने पर लिया गया था। 
विज्ञापन

बीसीसीआई ने की थी समीक्षा बैठक 
हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हार को लेकर समीक्षा बैठक की थी। इस बैठक में गंभीर, कप्तान रोहित और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर शामिल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed