{"_id":"d333be04-7ff0-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"spin-trio-of-ashwin-harbhajan-and-jadeja-recreates-38-year-old-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्विन, जडेजा, भज्जी ने याद दिलाई 38 साल पुरानी बातें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अश्विन, जडेजा, भज्जी ने याद दिलाई 38 साल पुरानी बातें
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 26 Feb 2013 02:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई टेस्ट में आर अश्विन, रविंद्र जडेजा और हरभजन सिंह की तिकड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के सभी 20 विकेट उखाड़कर 38 साल पुराने इतिहास की यादें ताजा की है। भारतीय टेस्ट क्रिकेट में यह तीसरा मौका है जब टीम इंडिया के स्पिनरों ने विरोधी टीम के सभी 20 विकेट झटके हैं। इस टेस्ट से पहले क्रिकेट फैंस को यह कारनामा आखिरीबार 1975-76 में देखने को मिला था।
विज्ञापन
1972-73 में हुआ था पहली बार कारनामा
भारतीय स्पिनरों ने पहली बार 1972-73 में इंग्लैंड के सभी 20 खिलाड़ियों को आउट कर यह कारनामा किया था। मद्रास (चेन्नई) के इसी चेपक स्टेडियम (एम चिदंबरम) पर इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भारतीस स्पिनरों ने सभी 20 विकेट लिए थे। इस मैच में स्पिनर बिशन सिंह बेदी और इरापल्ली प्रसन्ना ने 6-6 विकेट झटके थे। जबकि बी चंद्रशेखर ने 7 और सलीम दुर्रानी ने एक विकेट लिए थे।
विज्ञापन
1975-76 में दोहराया इतिहास
टीम इंडिया के स्पिनरों ने 1975-76 में ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में सभी 20 विकेट लेने का कारनामा दोहराया था। इस मैच में इरापल्ली प्रसन्ना ने 11, बी चंद्रशेखर ने 8 और एस वैंकेटराघवन ने एक विकेट लिया था।
विज्ञापन
2013 में यादें हो गईं ताजा
38 साल के बाद आर अश्विन, रविंद्र जडेजा और हरभजन सिंह की तिकड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 विकेट लेकर यादें ताजा करा दीं। इस मैच में आर अश्विन ने पहली पारी में 7 विकेट जबकि दूसरी में 5 विकेट झटके। वहीं रविंद्र जडेजा ने दोनों पारियों में 5 और हरभजन सिंह ने 3 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।
मैच का फुल स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।